राबड़ी देवी का अगला ठिकाना कौन-सा? बंगले से तेज हुई सामान की शिफ्टिंग, सियासी हलचल तेज

Rabri Devi

Rabri Devi बिहार की राजनीति में आज 10, सर्कुलर रोड स्थित VVIP सरकारी आवास को लेकर हलचल तेज है। भवन निर्माण विभाग की ओर से दी गई। अंतिम समयसीमा 29 जून को समाप्त हो रही है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी किसी भी समय यह सरकारी बंगला खाली कर सकती हैं। बंगले से सामानों की शिफ्टिंग भी तेज कर दी गई है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि लालू परिवार अब नए ठिकाने की ओर बढ़ रहा है।

आज खत्म हो रही है बंगला खाली करने की मोहलत

भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 29 जून तक का अंतिम अल्टीमेटम दिया था। इससे पहले 22 जून को विभाग ने अंतिम नोटिस जारी किया था। हालांकि, अब तक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) या लालू परिवार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ट्रकों और पिकअप वैन से हो रही सामान की शिफ्टिंग

पिछले दो दिनों से बंगले के बाहर लगातार पैकिंग और शिफ्टिंग का काम चल रहा है। घरेलू सामान ट्रकों और पिकअप वैन के जरिए कौटिल्य नगर स्थित लालू परिवार के नए मकान और तेजस्वी यादव के सरकारी आवास तक पहुंचाया जा रहा है। बंगले पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी हटाए जा चुके हैं, जिससे माना जा रहा है कि बंगला जल्द खाली कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े

IMD का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और उत्तर भारत में आंधी-बारिश की चेतावनी

सरकारी सामान की सूची मांगी

भविष्य में किसी तरह के विवाद से बचने के लिए राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर सरकारी सामानों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। राजद नेताओं का कहना है कि पहले तेजस्वी यादव के सरकारी आवास खाली करने के दौरान सरकारी सामान को लेकर विवाद खड़ा किया गया था, इसलिए इस बार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जा रही है।

39 हार्डिंग रोड नहीं, कौटिल्य नगर होगा नया ठिकाना?

भवन निर्माण विभाग ने नवंबर 2025 में ही नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राबड़ी देवी को 39, हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित कर दिया था। वहीं, 10, सर्कुलर रोड का बंगला मंत्री नंद किशोर राम के नाम आवंटित किया जा चुका है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार लालू परिवार 39 हार्डिंग रोड में शिफ्ट होने के बजाय कौटिल्य नगर स्थित अपने नए मकान में जाने की तैयारी कर रहा है, जिसका निर्माण अंतिम चरण में है।

बंगला विवाद पर सियासत भी तेज

इस पूरे विवाद पर बिहार सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति किसी की निजी विरासत नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारी आवास नियमों के अनुसार आवंटित होते हैं और उनका समय पर खाली किया जाना भी जरूरी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि राबड़ी देवी कब आधिकारिक रूप से बंगला खाली करती हैं और लालू परिवार का अगला स्थायी ठिकाना कौन-सा होगा।

Spread the love

One thought on “राबड़ी देवी का अगला ठिकाना कौन-सा? बंगले से तेज हुई सामान की शिफ्टिंग, सियासी हलचल तेज”

Comments are closed.

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा लाभ?

Today’s Horoscope मेष : अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। वृषभ : अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More