मुहर्रम पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट डायवर्जन

Muharram

Muharram मुहर्रम के अवसर पर दिल्ली में शुक्रवार को ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन और यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने रूट की योजना बना लें और प्रभावित इलाकों से बचें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दोपहर 12:00 बजे से रात 10:00 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं कुछ इलाकों में शाम 4:00 बजे के बाद ट्रैफिक पूरी तरह बंद भी किया जाएगा।

इन प्रमुख सड़कों से बचने की सलाह

ताजिया जुलूस के दौरान मथुरा रोड, भैरों मार्ग और जनपथ पर भारी ट्रैफिक की संभावना है। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे I.P. मार्ग, रिंग रोड, सिकंदरा रोड और बाराखंबा रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

इन इलाकों में रहेगा सबसे अधिक असर

  • मेहरौली-बदरपुर रोड (MB रोड)
  • पंखा रोड
  • डाबरी-पालम रोड
  • जीटीके रोड (आज़ादपुर से मुकरबा चौक)
  • जामा मस्जिद, अजमेरी गेट, कमला मार्केट
  • पहाड़गंज, झंडेवालान, इंद्रलोक, शास्त्री नगर
  • बारा हिंदू राव रोड
  • आउटर सर्कल, संसद मार्ग, रफी मार्ग
  • सुनहरी बाग रोड और कृष्ण मेनन मार्ग
  • तुगलक रोड कॉरिडोर

इन स्थानों पर रहेगा रूट डायवर्जन

ताजिया जुलूस के दौरान ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार निम्न स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा ।

  • बृजमोहन चौक
  • जामा मस्जिद गेट नंबर-1
  • सुभाष कट (साइकिल मार्केट)
  • अजमेरी गेट
  • कमला मार्केट गोलचक्कर
  • झंडेवालान गोलचक्कर
  • पहाड़गंज चौक
  • इंद्रलोक चौक
  • शास्त्री नगर मेट्रो (के.डी. चौक)
  • कमल टी-पॉइंट
  • बारा हिंदू राव

इसके अलावा, इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन से जखीरा अंडरपास की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी।

ये भी पढ़े

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरकार ने हटाईं सभी सप्लाई पाबंदियां

शाम 4 बजे के बाद इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आउटर सर्कल, संसद मार्ग, रफी मार्ग, सुनहरी बाग रोड, कृष्ण मेनन मार्ग और तुगलक रोड के कई हिस्सों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। वहीं एमबी रोड, महर्षि वाल्मीकि मार्ग, राजा राम मार्ग, दुर्बल नाथ मार्ग और दक्षिणपुरी रोड पर भी जरूरत के अनुसार यातायात रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। सागरपुर टी-पॉइंट से उत्तम नगर चौक तक दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक आधा कैरिजवे बंद रहेगा। पालम फ्लाईओवर से डाबरी मोड़ और MTNL ऑफिस के पास करबला तक दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। आज़ादपुर चौक से मुकरबा चौक के बीच शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

यात्रा से पहले करें रूट की जांच

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें और संभव हो तो प्रभावित मार्गों से बचें। इससे समय की बचत होगी और अनावश्यक जाम से भी राहत मिलेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

केतन मर्डर केस: दो बार नाकाम रही सिया, तीसरी कोशिश में चेतन ने कर दी हत्या

गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार

गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार

Spread the love

2 thoughts on “मुहर्रम पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट डायवर्जन”

Comments are closed.

Untitled 6 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

महराजगंज कचहरी में महिलाओं की पिटाई, मौके पर मची अफरा-तफरी

महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे ए अहमद सौदागर Lucknow:  किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया।   […]

Spread the love
Read More
Kanpur
homeslider Uttar Pradesh

कानपुर से दिल्ली के लिए चलेगी नई डेली ट्रेन, 25 साल बाद मिला बड़ा तोहफा

Kanpur: कानपुर और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच जल्द ही एक नई दैनिक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन को मंजूरी दे दी है। नई ट्रेन का नाम कानपुर मेल रखा गया […]

Spread the love
Read More
Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More