परभणी मंदिर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन सभागार का पिलर गिरा, पांच श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल

Parbhani Temple Accident

Parbhani Temple Accident : महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान संस्थान मंदिर के सामने निर्माणाधीन सभागार का एक पिलर अचानक ढह गया। हादसे में अब तक पांच श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के बीच राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

शनिवार होने के कारण मंदिर में थी भारी भीड़

जानकारी के अनुसार, यशवाड़ी देवस्थान में हर शनिवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन, कीर्तन और महाप्रसाद में शामिल होने पहुंचते हैं। शनिवार दोपहर भी मंदिर परिसर में काफी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान निर्माणाधीन सभागार का पिलर अचानक गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और कई लोग मलबे की चपेट में आ गए।

30 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय मलबे के नीचे 30 से अधिक श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका जताई गई है। सूचना मिलते ही मानवत पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को निकालने के लिए एम्बुलेंस और राहत दल लगातार काम कर रहे हैं।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

अधिकारियों के अनुसार, घायल श्रद्धालुओं को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन अभी नुकसान का आकलन कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मलबे के नीचे और लोग तो नहीं फंसे हैं। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि मंदिर परिसर में श्रद्धालु पूजा-पाठ में व्यस्त थे, तभी अचानक सभागार का पिलर गिर गया। इसके बाद ऊपर का हिस्सा भरभराकर नीचे आ गया और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

चटक चर्चा: समाज में नहीं दिखाया तो लोग लम्पट कहेंगे

राहुल का बड़ा आरोप, NEET के नाम पर छात्रों का भविष्य बिग़ाड़ रही BJP

US-Iran डील के बाद पाकिस्तान की किरकिरी, JD Vance बोले- वहां प्रेस फ्रीडम जैसी कोई व्यवस्था नहीं

टीम इंडिया का सुपर सैटरडे: श्रीलंका में फाइनल, इंग्लैंड में वर्ल्ड कप मैच, जानें टाइमिंग

Spread the love

One thought on “परभणी मंदिर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन सभागार का पिलर गिरा, पांच श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल”

Comments are closed.

Mumbai Airport smuggling
homeslider Maharastra

विदेशी जंगली जानवरों की तस्करी का पर्दाफाश, मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Mumbai Airport smuggling : मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के बैग से 29 विदेशी जंगली जानवर बरामद किए। यह मामला न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों को चौंकाने वाला था, बल्कि वन्यजीव तस्करी के बढ़ते नेटवर्क की ओर भी गंभीर […]

Spread the love
Read More
TCS Nashik Case
homeslider Maharastra

‘मंदिर जाना छोड़ दो’…नासिक केस में पीड़िता के बयान से मचा हड़कंप

TCS Nashik Case महाराष्ट्र के नासिक में सामने आए कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले में जांच के दौरान कई नए दावे सामने आए हैं। पुलिस चार्जशीट में दर्ज पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपियों ने उसे धार्मिक रूप से प्रभावित करने की कोशिश की और विभिन्न धार्मिक वीडियो देखने के लिए प्रेरित किया। […]

Spread the love
Read More
Liquor
Crime News homeslider Maharastra

जाम बना काल का जाल, कई घरों में पसरा मातम बेहाल

जहरीली शराब पीकर खुद का जीवन खा गए महाराष्ट्र के ये 15 लोग शराब बनी काल, बिना जाने पीने वाले 15 लोगों की गई जान मौत की शराब ने ढाया कहर, पुणे-पिंपरी में पसरा डर जहरीली शराब का खेल, 15 जिंदगियों पर पड़ा ग्रहण का मेल Liquor महाराष्ट्र में जहरीली शराब ने एक बार फिर […]

Spread the love
Read More