
कथा महोत्सव एवं कला उत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, उपस्थित दर्शक रहे मंत्रमुग्ध
विजय श्रीवास्तव
Shri Ram Katha Mahotsav : देवभूमि वृंदावन जनसरोकार समिति के सौजन्य से सेक्टर-11B, वृंदावन योजना स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव एवं कला उत्सव का 19 जून 2026 को भव्य समापन हुआ। दस जून से प्रारंभ हुए इस कथा महोत्सव के दौरान कलश यात्रा, बाल लीला, सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद सहित कई जीवंत प्रसंगों का सुंदर मंचन किया गया।

समापन अवसर पर आयोजित कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और युवाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, जबकि युवतियों ने गायन, नृत्य, नेपाली नृत्य तथा मातृशक्ति द्वारा सामूहिक उत्तराखंड के लोक नृत्य छोलिया एवं झोड़ा की आकर्षक प्रस्तुति दी,
जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतिभागी बच्चियों को पेंसिल बॉक्स, रबर, स्केल सहित पेंसिल बॉक्स तथा युवतियों को पेन सेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। समापन अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय श्रीवास्तव (वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया प्रभारी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल), ललित सक्सेना (अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल), व्यापार मंडल के संरक्षक सत्येंद्र सिंह तथा सनराइज अस्पताल के संचालक एस. सागर उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कथा व्यास डॉ. ओम प्रकाश मानस रसिक महाराज उपस्थित रहे, जिनका भी पटका पहनाकर एवं पुष्प भेंट कर सम्मान किया गया। समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर देवभूमि वृंदावन जनसरोकार समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, पूरण सिंह विष्ट, सचिव प्रेम सिंह विष्ट, मुख्य संरक्षक भवान सिंह रावत, संरक्षक प्रताप सिंह जंगलिया, आर. के. शुक्ला, संयोजिका रेणु शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जुयाल, सलाहकार एस. के. मालकोटी, महिला अध्यक्ष नीलम जुयाल, महिला सचिव द्रौपदी मेहर, सलाहकार पुष्पा सामंत, धार्मिक प्रकोष्ठ सचिव विनीता तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
टीम इंडिया का सुपर सैटरडे: श्रीलंका में फाइनल, इंग्लैंड में वर्ल्ड कप मैच, जानें टाइमिंग
US-Iran डील के बाद पाकिस्तान की किरकिरी, JD Vance बोले- वहां प्रेस फ्रीडम जैसी कोई व्यवस्था नहीं
ब्रिटेन में बड़ा रेल हादसा, मच गया कोहराम, एक की मौत 89 घायल


One thought on “सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा श्रीराम कथा महोत्सव, समापन समारोह रहा यादगार”
Comments are closed.