आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग

Sundarkand Recitation

Sundarkand Recitation उतरेठिया व्यापार मंडल के भंडारे में दिनभर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सेवा समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल का विशाल भंडारा व सुंदरकांड पाठ

साउथ सिटी क्षेत्र में पवनपुत्र हनुमान जी के शुभ अवसर पर इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सेवा भाव का भव्य संगम देखने को मिला। आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, उतरेठिया व्यापार मंडल तथा वृंदावन सेक्टर-2 के आनंद पार्क में अलग-अलग स्थानों पर विशाल भंडारे और महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य भंडारा

साउथ सिटी स्थित आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल की सुख-समृद्धि और मरीजों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ की गई। भंडारे में शहर के कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने सहभागिता की, जिनमें डॉ. आदर्श श्रीवास्तव, डॉ. प्रितिका, डॉ. अंशु श्रीवास्तव, डॉ. परमानन्द, डॉ. वाई. पी. सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. सत्येन्द्र पाण्डेय, डॉ. आशुतोष, डॉ. योगेश, डॉ. रवि श्रीवास्तव सहित अनेक डॉक्टर शामिल रहे।

उतरेठिया बाजार में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया एवं संध्या में सुंदरकांड एवं भजन संध्या
उतरेठिया बाजार में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया एवं संध्या में सुंदरकांड एवं भजन संध्या

दोपहर से शुरू हुआ यह भंडारा देर शाम तक लगातार चलता रहा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं, मरीजों के परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने पंक्तिबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के संचालन में अस्पताल प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मैनेजर विजय सिंह, सागर विश्वास, नितेश कुमार, चंदन कुमार कन्नौजिया, फार्मेसी इंचार्ज नीलेश सहित तुषार, अशोक, संदीप एवं महिला स्टाफ ने व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। पुलिस चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह एवं स्टाफ ने भी सहयोग प्रदान किया।

उतरेठिया व्यापार मंडल का विशाल भंडारा

उतरेठिया व्यापार मंडल द्वारा आयोजित भंडारे में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। दोपहर से रात 9 बजे तक प्रसाद वितरण चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू, महामंत्री चंदन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े

विधायक राजेश्वर सिंह के प्रयास से उतरेठिया व्यापार मंडल को मिली बड़ी सौगात

सेवा समर्पण दिवस पर भव्य आयोजन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 9 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्म दिवस को “सेवा समर्पण दिवस” के रूप में मनाते हुए उतरेठिया बाजार में विशाल भंडारा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप बंसल, विधायक प्रतिनिधि केएन सिंह, पार्षद मनोज रावत, पार्षद संजीव अवस्थी, रीना उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

वृंदावन सेक्टर-2 में भी भक्ति और सेवा का संगम

वृंदावन सेक्टर-2 स्थित आनंद पार्क में भी स्थानीय निवासियों के सहयोग से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ के उपरांत देर शाम तक प्रसाद वितरण चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

EPFO 3.0 से बदल जाएगी PF व्यवस्था, जानिए क्या होगा नया सिस्टम

पत्नी के गले में जंजीर डालकर पीटता रहा हैवान पति, खबर पढ़कर कांप उठेगी रूह

अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में व्याख्यान देंगे भारत और नेपाल के शिक्षाविद

Spread the love

One thought on “आशीर्वाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दिव्य आयोजन, डॉक्टरों ने किया सहयोग”

Comments are closed.

UP Weather
homeslider Uttar Pradesh Weather

मौसम फिर लेगा करवट! 20 सितंबर को 18 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

UP Weather: देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 सितंबर 2026 को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

हादसों में घायल गोवंश को मिलेगा तुरंत इलाज, यूपी में शुरू होगी इमरजेंसी रेस्क्यू सर्विस

Lucknow: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों या अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गोवंश को अब तत्काल इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों और गो सेवा आयोग के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश के सभी जिलों में गोवंश के लिए आपातकालीन बचाव […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Education Uttar Pradesh

नौतनवां के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां स्थित राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास पूर्वक विश्वकर्मा जयंती मनाई गई और श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान कॉलेज में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों, मशीनों एवं तकनीकी संसाधनों का विधिवत पूजन किया […]

Spread the love
Read More