कमोडिटी मार्केट में हलचल: सोना-चांदी चमके, कच्चे तेल में गिरावट

gold price today

Gold-Silver वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों से ग्लोबल सेंटीमेंट मजबूत हुआ, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर साफ नजर आया। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज की गई।

ये भी पढ़े

रेलवे यात्रियों को बड़ा तोहफा, IRCTC ने लॉन्च की नई बुकिंग सुविधा

सोना-चांदी में तेजी: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही हरे निशान में कारोबार करते दिखे। सुबह करीब 09:54 बजे 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना 0.71 प्रतिशत यानी 1,052 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,984 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 1.13 प्रतिशत यानी 2,717 रुपये की तेजी के साथ 2,42,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। शुक्रवार को सोना 1,50,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो पिछले सत्र में 1,48,932 रुपये पर बंद हुआ था। दिन के कारोबार में इसका उच्च स्तर 1,50,600 रुपये और न्यूनतम स्तर 1,49,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

चांदी में भी शानदार उछाल: चांदी ने भी मजबूत बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2,42,776 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली, जबकि पिछला बंद स्तर 2,39,653 रुपये था। दिन के दौरान चांदी 2,44,817 रुपये के उच्च स्तर और 2,42,171 रुपये के निचले स्तर तक पहुंची।

ये भी पढ़े

व्यूज की अंधी दौड़ में लहूलुहान होती सामाजिक मर्यादा

कच्चा तेल सस्ता: वहीं कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिली। 20 जुलाई डिलीवरी वाला क्रूड ऑयल 8,157 रुपये प्रति बैरल पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 8,240 रुपये प्रति बैरल था। कारोबार के दौरान यह 8,180 रुपये के उच्च और 8,102 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कुल मिलाकर, वैश्विक संकेतों के बीच कीमती धातुओं में तेजी और कच्चे तेल में नरमी का रुख देखने को मिला।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

लोकसभा में TMC को झटका? 19 सांसदों की सूची वायरल, मचा बवाल

सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पंपों से थोक में डीजल खरीदने पर लगी रोक

Jaspal Rana Death News: ओलंपिक कोच और शूटर जसपाल राणा का निधन

TMC सांसद के बिगड़े बोल, कहा – मैं कोई चड्ढा नहीं जो चड्ढी हो जाऊं

सेवा के 12 वर्ष: ‘इंडिया-फर्स्ट’ नीति से बदला देश का वैश्विक स्वरूप : डॉ. जयशंकर

Spread the love

One thought on “कमोडिटी मार्केट में हलचल: सोना-चांदी चमके, कच्चे तेल में गिरावट”

Comments are closed.

Theft of Ram Mandir donations
homeslider Uttar Pradesh

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस को मिली जांच की जिम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने दी SIT गठन की जानकारी Theft of Ram Mandir donations : राम मंदिर चढ़ावा और चंदा चोरी से जुड़े मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने नई विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है। यूपी सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए सॉलिसिटर […]

Spread the love
Read More
Rahul Gandhi's AK-47 statement
homeslider Politics

राहुल गांधी के ‘AK-47’ बयान पर सियासी घमासान, BJP ने मांगी माफी; अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

बिहार प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी के दावे पर बढ़ा विवाद Rahul Gandhi’s AK-47 statement : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। राहुल गांधी ने बिहार में छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए आरोप लगाया था कि […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कर्नाटक में टला बड़ा हादसा, 40 यात्रियों से भरी बस बनी आग का गोला; सभी सुरक्षित

Karnataka Bus Fire : कर्नाटक में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही एक निजी बस में दुर्घटना के बाद अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, लेकिन समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में किसी के […]

Spread the love
Read More