लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव जेल के लिए वसूले गए 40 से 60 हजार!

Jail

Jail लखनऊ परिक्षेत्र में DIG ने तबादलों में मचाई लूट

 सूची में डीओ पर जिस जेल से हटाए गए उसी जेल पर मिली वार्डरो को तैनाती

बने रहो लुल, वसूली करो फुल…यह कहावत लखनऊ परिक्षेत्र के उप महानिरीक्षक (DIG) पर एकदम फिट बैठती है।
परिक्षेत्र में तबादलों में महारत हासिल रखने वाले बाबू ने DIG के इशारे पर वार्डर और हेड वार्डर से राजधानी की लखनऊ जिला जेल, आदर्श कारागार, रायबरेली और जिला जेल उन्नाव के लिए 40 से 60 हजार रुपए वसूल किए गए हैं। इस परिक्षेत्र में पैसा फेंको, मनमाफिक कमाऊ जेल पाओ वाली कहावत चरितार्थ हो गई। परिक्षेत्र के सुरक्षाकर्मियों के तबादलों में हुई वसूली का यह मामला सुरक्षाकर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले 15 मई को लखनऊ जेल परिक्षेत्र के DIG रामधनी की ओर से 74 वार्डर और हेड वार्डर के तबादलों की सूची जारी की गई। सूची में आगरा और कांसगंज जिला कारागार के अधिकांश वार्डर और हेड वार्डर को अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा और मथुरा जेल पर स्थानांतरित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि मेरठ परिक्षेत्र में मोटी रकम लेकर वार्डरों को कमाऊ जेलों पर तैनात करने के सुर्खियों में रहने वाला बाबू के पास वर्तमान समय में कारागार मुख्यालय में पहले बतौर डीआईजी का स्टेनो (कनिष्ठ लिपिक) तैनात होने के साथ गोपनीय अनुभाग में भी प्रभार सौंप रखा गया है।

सूत्रों का कहना है कि परिक्षेत्र DIG  का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से वार्डर और हेड वार्डरों की कमाऊ जेल पर तैनाती के नाम पर जमकर अवैध वसूली की है। बताया गया है कि बीते दिनों लखनऊ जेल से डीओ पर सीतापुर जेल स्थानांतरित किए गए वार्डर को मोटी रकम लेकर पुनः लखनऊ जिला जेल पर तैनात कर दिया गया है। यह तो एक बानगी है इसी प्रकार दर्जनों की संख्या में दागी वार्डरों को 40 से 60 हजार रुपए वसूल कर रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर खीरी जिला जेल पर तैनात कर दिया गया है। वार्डरो का आरोप है कि इन तबादलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो दूध का दूध पानी सामने आ जाएगा।

ये भी पढ़े

इस वजह से सालाना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की रिफिल की संख्या घटी

सूत्रों की माने तो इसी प्रकार गोरखपुर और फैजाबाद जेल परिक्षेत्र डीआईजी शैलेन्द्र मैत्रेय की जारी सूची में 39 वार्डर और हेड वार्डर के तबादले किए गए हैं। सूची में एक वर्ग विशेष के सुरक्षाकर्मियों से उगाही कर उन्हें मनमाफिक जेलों पर तैनात किया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस परिक्षेत्र में भी जमकर वसूली की गई है। वसूली कर किए गए तबादलों के संबंध में जब एआईजी प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो कई प्रयासों के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

भारत-नेपाल सीमा पर चांदी तस्करी का भंडाफोड़, 500 ग्राम सिल्वर बरामद

बॉयफ्रेंड से शादी की बात बनी जानलेवा, ओडिशा में प्रेमिका की दर्दनाक हत्या

राम मंदिर दानपात्र मामले पर बृजभूषण सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बयान से बढ़ीं चर्चाएं

मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत, टली रिचार्ज प्लान महंगे होने की आशंका

Spread the love

2 thoughts on “लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव जेल के लिए वसूले गए 40 से 60 हजार!

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सफलता के योग

Today’s Horoscope मेष : आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। वृषभ : आज का दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। […]

Spread the love
Read More
Minister of Education
Delhi homeslider National

प्रहलाद जोशी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

नया लुक ब्यूरो Minister of Education प्रहलाद जोशी भारत के नए शिक्षा मंत्री नियुक्त किए गए हैं। उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 25 जुलाई 2026 को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। राजनीतिक बैकग्राउंड: आरएसएस से जुड़ाव: राजनीति […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Ishan
homeslider Sports

‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

Vaibhav-Ishan महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है। ईशान ने बताया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम के सीनियर खिलाड़ी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैभव का ध्यान सोशल मीडिया और बाहरी शोर की बजाय […]

Spread the love
Read More