राम मंदिर चढ़ावा विवाद गरमाया, बृजभूषण के बयान ने बढ़ाई हलचल

Brijbhushan

Brijbhushan अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच भाजपा के पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है, जिसने इस पूरे विवाद को और गर्मा दिया है। बृजभूषण ने सीधे तौर पर किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

गोंडा में मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे राम मंदिर चढ़ावा विवाद और ट्रस्ट से जुड़े आरोपों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “अगर मैं सच बोलूंगा तो बहुत परेशानी में पड़ जाऊंगा। वे बहुत बड़े लोग हैं। अभी सच बोलने की हमारी हिम्मत नहीं है, समय आने पर सब बताऊंगा।

ये भी पढ़े

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरा, फैंस हुए निराश

बृजभूषण के इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अपनी बेबाक और दबंग छवि के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व सांसद का यह बयान कई तरह के संकेत देता नजर आ रहा है।

तुलसीदास की चौपाई से बयां की अपनी स्थिति

बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए गोस्वामी तुलसीदास की प्रसिद्ध चौपाई “जिमि दसनन महुं जीभ बिचारी, सुनहु पवनसुत रहनि हमारी” का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जैसे 32 कठोर दांतों के बीच जीभ रहती है, उसी तरह उनकी भी स्थिति है। इस चौपाई के जरिए उन्होंने संकेत दिया कि वे फिलहाल खुलकर कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं।

पूर्व लेखा प्रभारी के दावों से मचा बवाल

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह के आरोपों ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। महिपाल सिंह का दावा है कि मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान वर्षों से अनियमितताएं हो रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उन्हें ही जिम्मेदारी से हटा दिया गया। महिपाल सिंह के अनुसार, नोटों की गिनती के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा गड्डियों की संख्या में हेरफेर किया जाता था। उन्होंने दावा किया कि एक बार दोबारा गिनती कराने पर लगभग पांच लाख रुपये अतिरिक्त मिले थे, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत की थी।

ये भी पढ़े

सावधान! यूपी में आज 80 किमी की रफ्तार से आएगा तूफान

विपक्ष भी हमलावर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी इस मुद्दे को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, जबकि मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। फिलहाल राम मंदिर चढ़ावा विवाद में लगाए गए आरोपों और दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि बृजभूषण शरण सिंह का बयान आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सफलता के योग

Today’s Horoscope मेष : आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। वृषभ : आज का दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। […]

Spread the love
Read More
Minister of Education
Delhi homeslider National

प्रहलाद जोशी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

नया लुक ब्यूरो Minister of Education प्रहलाद जोशी भारत के नए शिक्षा मंत्री नियुक्त किए गए हैं। उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 25 जुलाई 2026 को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। राजनीतिक बैकग्राउंड: आरएसएस से जुड़ाव: राजनीति […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More