लखनऊ में पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस का बड़ा एक्शन

MLA

MLA राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) घोटाले के कथित सरगना और बहराइच की पयागपुर विधानसभा सीट से पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप श्रीवास्तव को विजिलेंस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की लखनऊ सेक्टर टीम ने उन्हें लखनऊ के वेव मॉल क्षेत्र से हिरासत में लिया। विजिलेंस के अनुसार, पूर्व विधायक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है।

जांच में आरोप है कि उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल 6 मार्च 2012 से 11 मार्च 2017 के दौरान ज्ञात और वैध आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की। इस संबंध में थाना सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ सेक्टर में मुकदमा संख्या 11/2023 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

जांच एजेंसी का दावा है कि विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद यह गिरफ्तारी की गई है। विजिलेंस ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति का मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

NRHM घोटाले से जुड़े तीन और मुकदमे

मुकेश श्रीवास्तव के खिलाफ NRHM  घोटाले से संबंधित तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं, जिनकी जांच जारी है। इनमें श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा जिलों में वर्ष 2017-18 से 2021-22 के बीच स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय अनियमितताओं, खरीद प्रक्रियाओं में गड़बड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप शामिल हैं। विजिलेंस के अनुसार, इन मामलों में भी साक्ष्य संकलन और पूछताछ की कार्रवाई चल रही है। एजेंसी का कहना है कि घोटाले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बातें…

  • पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेंद्र प्रताप श्रीवास्तव गिरफ्तार।
  • लखनऊ के वेव मॉल क्षेत्र से विजिलेंस टीम ने किया गिरफ्तार।
  • विधायक कार्यकाल में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप।
  • NRHM घोटाले से जुड़े श्रावस्ती, बलरामपुर और गोंडा के तीन अन्य मामलों की भी जांच जारी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

NDA बैठक में दिखा अनोखा नजारा, PM मोदी ने नेताओं को खिलाई कोलकाता की झालमुरी

दुनिया में पांचवें सबसे बड़े रक्षा खर्च वाले देशों में शामिल हुआ भारत

कांग्रेस-TMC के बीच नई सियासी चर्चा

Instagram में आया Reorder Grid फीचर, मिनटों में बदलें प्रोफाइल का लुक

 

Spread the love

'India First'
homeslider International

सेवा के 12 वर्ष: ‘इंडिया-फर्स्ट’ नीति से बदला देश का वैश्विक स्वरूप : डॉ. जयशंकर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के ‘सेवा के 12 वर्ष’ पूरे होने पर विदेश मंत्री डॉ० एस० जयशंकर ने भारतीय विदेश नीति में आए युगांतकारी परिवर्तनों को रेखांकित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की गई एक विस्तृत पोस्ट में उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में विदेश […]

Spread the love
Read More
U TURN
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शंकराचार्य प्रकरण में U-TURN: आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी मुकरे

U-TURN वीडियो बनाकर दिया बयान, कहा- दबाव में दर्ज कराई गई थी FIR नया लुक संवाददाता लखनऊ/मथुरा। सनातन धर्म के सबसे बड़े पदाधिकारी पर यौन शोषण जैसा घिनौना आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने यू-टर्न लिया है और अपने सभी आरोपों से मुकर गए। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण का […]

Spread the love
Read More
Examination
Education homeslider National

परीक्षा पर चर्चा करने वाले PM पेपर लीक पर क्यों हैं मौन

Examination AAP का प्रदर्शन, भर्तियों में फर्जीवाड़ा करती है यूपी सरकार पेपर लीक की पूरी व्यवस्था के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री जिम्मेदार दरोगा भर्ती से लेकर NEET और CUET तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ, सरकार जवाब दे: अनित रावत भाजपा सरकार ने परीक्षा माफियाओं को संरक्षण देकर युवाओं के साथ विश्वासघात किया छात्रों […]

Spread the love
Read More