लापरवाही पर भड़के DM महराजगंज, दो कानूनगो व लेखपाल पर गाज गिरनी तय

Maharajganj :

लापरवाही पर भड़के DM महराजगंज, दो कानूनगो व लेखपाल पर गाज गिरनी तय

दो टूक लहजे में कहा- कार्रवाई में हुई देरी तो जवाबदेही होगी तय

जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर, असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय

 मनोज कुमार त्रिपाठी

Maharajganj :  तहसील सदर सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं ।  जिनमें से चार मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया । जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देशों के साथ सौंपा गया।

जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही  IGRS पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का प्रतिशत न्यूनतम 75 प्रतिशत तक बनाए रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को धारा-24 एवं धारा-116 के मामलों में न्यायालय द्वारा पारित आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस के दौरान शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली और गलत रिपोर्टिंग को लेकर  DM  ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो कानूनगो और दो लेखपालों के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों में अस्पष्ट, भ्रामक अथवा तथ्यहीन रिपोर्ट लगाने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने पिछली समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का जिलास्तरीय अधिकारियों के माध्यम से रैंडम सत्यापन कराया, जिसमें चार शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण से असंतोष व्यक्त किया। इस पर संबंधित अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण तलब किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग के 22, पुलिस विभाग के 13, विकास विभाग के दो तथा अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एन.एन. प्रसाद, SDM सदर जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सदर पंकज शाही, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

ममता पर दाग : पति से अलग महिला ने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर मासूम को दी मौत

प्रेमजाल बना जी का जंजालः प्रेमी ने ली गर्भवती प्रेमिका की जान

क्या रोज जामुन खाने से डायबिटीज कंट्रोल हो सकती है? जानिए सच्चाई

बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये पांच सुपरफूड्स

 

 

Spread the love

One thought on “लापरवाही पर भड़के DM महराजगंज, दो कानूनगो व लेखपाल पर गाज गिरनी तय”

Comments are closed.

Amroha wedding video
Uttar Pradesh

अमरोहा में तीन बहनों की एक ही युवक से शादी का दावा निकला फर्जी, वायरल वीडियो था सिर्फ प्रैंक

Amroha wedding video : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए एक वीडियो ने कुछ दिनों तक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वीडियो में दावा किया गया था कि तीन बहनों ने एक ही युवक से शादी कर ली है। मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ा और […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अमरेंद्र गए, तरुण की एंट्री, सरकार ने एक साथ फेंटे 15 IPS अफ़सर

97 बैच के अरोरा को वाराणसी में मिली नवीन तैनाती UP  पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई IPS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां 41  PCS अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी, अरुण पहुंचे नोएडा UP IPS Transfer 2026 : चर्चा थी कि यूपी सरकार जल्द ही यूपी प्रशासनिक अफसरों को बड़े पैमाने पर फेंटने जा […]

Spread the love
Read More
Noida Metro station divider accident
Uttar Pradesh

भारी बारिश के बाद मेट्रो स्टेशन के नीचे गिरा डिवाइडर, एक व्यक्ति घायल

Noida Metro station divider accident : उत्तर प्रदेश के नोएडा में भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के नीचे बना डिवाइडर अचानक भरभराकर गिर गया। बताया जा रहा है कि डिवाइडर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी […]

Spread the love
Read More