
Petrol Diesel Price Today ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल का असर दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल के दामों पर साफ दिखाई दे रहा है। कई देशों में ईंधन की कीमतें दोगुने से भी अधिक बढ़ चुकी हैं, जबकि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अपेक्षाकृत सीमित वृद्धि दर्ज की गई है।
लाओस और फिजी में डीजल की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़ीं
वैश्विक ईंधन मूल्य ट्रैकर के आंकड़ों के अनुसार, युद्ध और महंगे कच्चे तेल का सबसे अधिक असर छोटे देशों पर पड़ा है। लाओस में डीजल की कीमतें करीब 150 फीसदी तक बढ़ गई हैं, जबकि फिजी में डीजल 110 फीसदी महंगा हो चुका है। इसके अलावा म्यांमार में पेट्रोल 87.6 फीसदी और डीजल 85.6 फीसदी महंगा हुआ है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पेट्रोल की कीमतों में 64.4 फीसदी और डीजल में 71.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं मलेशिया में पेट्रोल 54.3 फीसदी और डीजल 62.9 फीसदी महंगा हो चुका है।
ये भी पढ़े
अमेरिका, पाकिस्तान और श्रीलंका भी प्रभावित
ऊर्जा संकट का असर अमेरिका पर भी देखने को मिला है। वहां पेट्रोल 40.6 फीसदी और डीजल 40.5 फीसदी महंगा हो गया है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमतों में 47.9 फीसदी और डीजल में 38.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। श्रीलंका में पेट्रोल 45.6 फीसदी तथा डीजल 48 फीसदी महंगा हुआ है। नेपाल में पेट्रोल 38.2 फीसदी और डीजल 58.5 फीसदी महंगा हो चुका है। चीन में भी पेट्रोल 26.2 फीसदी और डीजल 28.6 फीसदी महंगा हुआ है, जबकि बांग्लादेश में पेट्रोल 20.8 फीसदी और डीजल 15 फीसदी तक महंगा हो गया है।
भारत में कीमतों में अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी
दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी काफी सीमित रही है। आंकड़ों के अनुसार, युद्धकालीन अवधि में भारत में पेट्रोल लगभग 7.4 फीसदी और डीजल 8.3 फीसदी महंगा हुआ है। मई महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 7.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
ये भी पढ़े
सेक्स की आग में भभक उठे मौसी और बेटे, नग्न अवस्था में परिजनों ने पकड़ा
जानिए आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
सरकारी तेल विपणन कंपनियों HPCL, BPCL और IOCL ने ताजा कीमतें जारी कर दी हैं।
शहर पेट्रोल (रु./लीटर) डीजल (रु./लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
मुंबई 111.21 97.83
कोलकाता 113.51 99.82
चेन्नई 107.77 99.55
कहां सबसे सस्ता और सबसे महंगा है ईंधन?
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 88.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.56 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में दर्ज किया गया है, जहां पेट्रोल 118.34 रुपये और डीजल 106.06 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
वैश्विक संकट के बीच भारत को राहत
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद भारत में ईंधन मूल्य वृद्धि अन्य देशों की तुलना में काफी नियंत्रित रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों की दिशा आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के घरेलू दामों को प्रभावित कर सकती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बंगाल में अनोखी तस्वीर: अपने ही पार्टी कार्यालय पर चला BJP का बुलडोजर
विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं पौधे, बदल सकता है भाग्य


2 thoughts on “ईरान-अमेरिका युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल”
Comments are closed.