IPL प्रदर्शन का मिला इनाम, श्रेयस अय्यर बनेंगे Tम इंडिया के कप्तान!

IPL

IPL  भारतीय क्रिकेट में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, T20 विश्व कप 2026 के बाद टीम इंडिया की कप्तानी में बदलाव तय माना जा रहा है और श्रेयस अय्यर को नया T20 कप्तान बनाए जाने की तैयारी है। हालांकि अब एक नया खुलासा सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर की पहली पसंद श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि संजू सैमसन थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम गंभीर का मानना था कि संजू सैमसन में Tम को लंबे समय तक नेतृत्व देने की क्षमता है। लेकिन चयन समिति और BCCI के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने इस विकल्प पर सहमति नहीं जताई।

ये भी पढ़े

IND vs NZ: सात साल बाद लगातार पांच वनडे मैच खेलेगी भारतीय टीम, फैंस में उत्साह

क्यों नहीं बन पाए संजू सैमसन कप्तान?

रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं का एक वर्ग संजू सैमसन के प्रदर्शन में निरंतरता को लेकर आश्वस्त नहीं था। उनका मानना था कि कप्तानी जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए खिलाड़ी का लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है। हालांकि हालिया T20 विश्व कप में संजू ने अहम पारियां खेलीं, लेकिन चयनकर्ताओं को लगा कि कुछ अच्छे मैचों के आधार पर कप्तानी का फैसला लेना जल्दबाजी होगी।

अय्यर पर बनी सहमति

बताया जा रहा है कि बाद में BCCI, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच बातचीत के बाद श्रेयस अय्यर  को कप्तान और तिलक वर्मा  को उपकप्तान बनाने पर सहमति बनी। भारत की अगली T20 सीरीज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ प्रस्तावित है, जहां अय्यर पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में नजर आ सकते हैं।

ये भी पढ़े

पाकिस्तान-चीन में सस्ता हुआ पेट्रोल…भारत में कब मिलेगी राहत? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

IPL कप्तानी ने बदली किस्मत

श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए आखिरी T20 अंतरराष्ट्रीय मैच वर्ष 2023 में खेला था। वह 2024 और 2026 के T20 विश्व कप विजेता भारतीय दल का हिस्सा भी नहीं थे, लेकिन IPL में उनकी कप्तानी लगातार चर्चा में रही। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। उस समय गौतम गंभीर Tम के मेंटर थे। इसके बाद 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।

ये भी पढ़े

ICU में लगी आग ने मचाई तबाही, मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे से हड़कंप

बल्ले से भी दिखाया दम

IPL 2026 में अय्यर ने 14 मैचों में 55.33 की औसत और 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले। शानदार बल्लेबाजी और सफल कप्तानी को उनके चयन की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आगामी T20 सीरीज में अय्यर नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

 

Spread the love

One thought on “IPL प्रदर्शन का मिला इनाम, श्रेयस अय्यर बनेंगे Tम इंडिया के कप्तान!”

Comments are closed.

Sports

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज पर संकट, टीम इंडिया के दौरे को लेकर अभी भी संशय बरकरार

India vs Bangladesh Series 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी बांग्लादेश दौरे को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। प्रस्तावित वनडे और T 20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। हालांकि बांग्लादेश सरकार और क्रिकेट बोर्ड को अब भी उम्मीद है कि सितंबर 2026 में होने वाली इस सीरीज […]

Spread the love
Read More
Sports

\IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई शुरुआत, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत का पूरा स्क्वाड

IND vs ZIM : इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। टीम की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जिनके नेतृत्व में भारत पहली […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG
Sports

IND vs ENG : रोहित-कोहली की शानदार पारियां भी नहीं बचा सकीं टीम इंडिया, सीरीज गंवाई

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। 387 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम जीत से दूर रह गई। हार के बाद कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी, प्लेइंग इलेवन और मैच रणनीति पर सवाल खड़े हो […]

Spread the love
Read More