खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा

Khan Sir Coaching Center Attack

Khan Sir Coaching Center Attack पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई तोड़फोड़ और बवाल के बाद मामला और गरमा गया है। बुधवार सुबह सैकड़ों छात्र-छात्राएं खान सर के घर के बाहर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों के विरोध प्रदर्शन से इलाके में यातायात प्रभावित हो गया, जिसके बाद पुलिस को मौके पर तैनात किया गया। प्रदर्शन के दौरान खान सर अपने घर की बालकनी में दिखाई दिए। उन्होंने हाथ जोड़कर छात्रों से शांत रहने और अपने घर लौट जाने की अपील की। खान सर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने छात्रों से सड़क खाली करने की भी गुजारिश की ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

ये भी पढ़े

वेदांता को कही अडानी का विरोध महंगा तो नहीं पड़ गया!

छात्रों में दिखा भारी आक्रोश

हालांकि खान सर की अपील के बावजूद कई छात्र-छात्राएं प्रदर्शन स्थल से हटने को तैयार नहीं थे। छात्रों का कहना था कि जब उनके शिक्षक की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं तो वे चुप नहीं बैठ सकते। एक छात्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “जब हमारे टीचर पर हमला हो सकता है तो हम कैसे घर चले जाएं? हमें जानना है कि आखिर कोचिंग सेंटर पर हमला कैसे हुआ।” वहीं दूसरी छात्रा ने कहा कि अगर किसी को खान सर की लोकप्रियता से परेशानी है तो वह भी छात्रों को बेहतर शिक्षा देकर अपनी पहचान बनाए। कई छात्रों ने दावा किया कि उन्हें घटना की जानकारी कोचिंग पहुंचने के बाद मिली। छात्रों का कहना था कि जब तक पूरे मामले का खुलासा नहीं होता, वे खान सर के समर्थन में खड़े रहेंगे।

ये भी पढ़े

सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग महिला ने SP नेता को चप्पलों से धोया, तहलका मचा

कोचिंग सेंटर पर हुई थी तोड़फोड़

दरअसल, मंगलवार देर रात पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और मारपीट किए जाने की घटना सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक कुछ युवक कोचिंग सेंटर के बाहर पहुंचे और वहां लगे पोस्टर फाड़ दिए। विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और कोचिंग प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े

ट्रक जब्त होने पर चालक ने किया आत्महत्या का प्रयास, मौके पर मचा हड़कंप

खान सर ने जताई साजिश की आशंका

घटना की जानकारी मिलने के बाद खान सर भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना के पीछे कुछ असामाजिक तत्वों के साथ-साथ कोचिंग कारोबार से जुड़े लोगों की भी भूमिका हो सकती है। खान सर ने दावा किया कि उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल सुरक्षा कारणों से खान सर के कोचिंग सेंटर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

3 thoughts on “खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा

  1. Pingback: Networking Fraud

Comments are closed.

Love Marriage Dispute in Bihar
Bihar

प्रेम विवाह बना विवाद, बुआ-भतीजे मामले में मारपीट का वीडियो वायरल

Love Marriage Dispute in Bihar : बिहार के मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह करने वाली एक युवती के साथ उसके ही माता-पिता द्वारा कथित रूप से मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा […]

Spread the love
Read More
gold price today
Business homeslider

कमोडिटी मार्केट में हलचल: सोना-चांदी चमके, कच्चे तेल में गिरावट

Gold-Silver वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों से ग्लोबल सेंटीमेंट मजबूत हुआ, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर साफ नजर आया। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दामों में गिरावट […]

Spread the love
Read More
TMC
homeslider West Bengal

लोकसभा में TMC को झटका? 19 सांसदों की सूची वायरल, मचा बवाल

TMC तृणमूल कांग्रेस को लेकर राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल मची हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पार्टी के भीतर बड़ी टूट देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि 19 सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को […]

Spread the love
Read More