सपने में खुद की शादी देखने का होता है ऐसा अर्थ

Marriage

ऐसे सपनों का होता है खास अर्थ

Marriage वो कहते हैं न सपनों पर किसी का जोर नहीं होता। सपने तो बस यूं ही नींद में दूसरी दुनिया की सैर करवा देते हैं। हममें से अधिकांश लोग यह समझते हैं कि सपनों का कोई मतलब नहीं होता। लेकिन ऐसा नहीं है। हर सपना अपने साथ कुछ न कुछ अर्थ लेकर आता है। ऐसे ही आज हम आपको ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुनने में काफी अजीब लगते हैं, लेकिन असल जीवन में ऐसे सपनों का गंभीर अर्थ होता है।

सपने में अपनी या फिर किसी और की शादी

अगर सपने में अपनी या फिर किसी और की शादी देखते हैं तो माना जाता है कि इसके शुभ और अशुभ दोनों अर्थ होते हैं। माना जाता है कि सपने में यदि कोई लड़की अपने प्रेमी को किसी और लड़की के साथ शादी करते देखती है तो उसका विवाह भी जल्‍द हो जाता है। मगर इसका मतलब यह जरूरी नहीं है कि उसका विवाह अपने प्रेमी से ही हो।

ये भी पढ़े

मंगलवार को इन राशियों को मिल सकता है नई नौकरी का अवसर

सपने में महिला दिखे शादी के जोड़े में

अगर सपने में कोई महिला शादी के जोड़े में दिखे तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपकी जल्‍द ही कोई ख्‍वाहिश पूरी होने वाली है। अगर आप किसी प्रॉजेक्‍ट पर काम कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलने की पूरी उम्‍मीद है। वहीं सपने अगर आप दुल्‍हन को विदा होते या फिर रोते हुए देखते तो यह अशुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आप जिस कार्य को इस वक्‍त कर रहे हैं उसमें आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी आजीविका से जुड़े कार्यों के बारे में एक बार फिर सोचने की जरूरत है।

सात फेरे लेते दिखें दूल्‍हा दुल्‍हन

अगर सपने में दूल्‍हा और दुल्‍हन सात फेरे लेते हुए दिखें तो यह बहुत ही अशुभ सपना होता है। इसका मतलब है कि आने वाले वक्‍त में आपको किसी काम में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। इसका अर्थ है कि आपको किसी प्रतियोगिता में भी असफलता का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा सपना आने पर आपको सभी निर्णय काफी सोचसमझकर लेने चाहिए।

सपने में दिखें शादी से जुड़ी चीजें

अगर आपको सपने में शादी से जुड़ी वस्‍तुएं जैसे सिंदूर, मंगलसूत्र या फिर अंगूठी दिखाई दे तो मान लेना चाहिए कि आपके खिलाफ कोई षडयंत्र रचा जा रहा है। कोई शत्रु आपके काम में विघ्‍न डालने का प्रयास कर सकता है।

बारात को देखना

अगर आप सपने में किसी की बारात देखते हैं तो यह बीमारी को न्‍यौता देने जैसा होता है। ऐसा सपना आने पर निकट भविष्‍य में गंभीर बीमारी होने की आशंका रहती है। परिवार में किसी सदस्‍य को कोई गंभीर समस्‍या परेशान कर सकती है। सपने में खुद को दूल्‍हा बने देखना और भी अशुभ माना जाता है।

ये भी पढ़े

कारागार मुख्यालय के अफसरों से होगी करोड़ों के राजस्व की वसूली!

सपने में खुद की दोबारा शादी देखना

अगर आप शादीशुदा हैं और सपने में अपनी शादी दोबारा होते हुए देखते हैं तो यह बहुत ही अशुभ संकेत है। ऐसे सपने अशुभ फल देते हैं। ऐसे सपने आने पर पति-पत्‍नी के बीच मनमुटाव होने लगता है और दांपत्‍य जीवन में लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं।

ऐसे सपने देखने पर मिलती है रूपवती पत्‍नी

जब कोई व्‍यक्ति सपने में नीलकंठ या फिर सारस पक्षी को देखता है या फिर उन्‍हें छूता है और उस वक्‍त उसकी नींद खुल जाती है तो ऐसे व्‍यक्ति को रूपवती पत्‍नी मिलती है। सपने में पत्‍नी के साथ अंतरंग होना भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा होने पर आपके जीवन में सब कुछ अच्‍छा होने लगता है।

Spread the love

Lucknow
homeslider National Uttar Pradesh

केरल की बेटी का CM योगी को भावुक पत्र, मेरे विवाह पर आइए

अरुंधति को बचपन में सीएम योगी के वीडियो से मिली सीख भावुक होना कमजोरी नहीं, भावनाओं को स्वीकार करने का साहस योगी आदित्यनाथ को बड़ा भाई मानती हैं अरुंधति, विवाह पर आशीर्वाद का आग्रह दिसंबर में होनी है शादी, मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश को भी बताया अनमोल Lucknow: कभी अपनी आंखों में आने वाले आंसुओं […]

Spread the love
Read More
Bhanu Saptami 2026
homeslider Religion

भानु सप्तमी कल: जानें सूर्य देव की पूजा विधि और महत्व

Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी हिंदू धर्म में सूर्य देव की उपासना का एक अत्यंत पवित्र और फलदायी दिन माना जाता है। जब भी हिंदू पंचांग की सप्तमी तिथि रविवार के दिन पड़ती है, तो उस अद्भुत संयोग को ‘भानु सप्तमी’ कहा जाता है (चूंकि ‘भानु’ सूर्य देव का ही एक नाम है)। इसे ‘सूर्य […]

Spread the love
Read More
Ramayan Katha
homeslider Religion

मंथरा ने क्यों दिलाया था राम को वनवास? जानिए पूर्व जन्म की कथा

Ramayan Katha: रामायण में मंथरा का नाम आते ही उस दासी की छवि सामने आती है, जिसने कैकेयी के मन में ऐसा विचार डाला कि भगवान श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास मिला और भरत के लिए राजगद्दी की मांग उठी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मंथरा ने आखिर श्रीराम के प्रति विरोध का […]

Spread the love
Read More