IPL से सीधे टेस्ट में धमाका, रचिन रवींद्र ने खेली यादगार पारी

New Zealand vs Ireland Test

New Zealand vs Ireland Test :    ऐसा ही कुछ इस बार न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र के साथ हुआ। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR ने उन्हें अपनी टीम में शामिल तो किया, लेकिन पूरे सीजन बेंच पर बैठाए रखा। अब उसी खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार शतक लगाकर सभी को जवाब दे दिया है। दरअसल न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में रचिन रवींद्र ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार सेंचुरी जड़ दी। उनकी इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा को ज्यादा दिनों तक दबाकर नहीं रखा जा सकता।

न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत के बाद संभाली पारी

मैच की शुरुआत न्यूजीलैंड के लिए अच्छी नहीं रही। टीम के कप्तान टॉम लैथम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं दूसरे ओपनर ड्वोन कॉन्वे भी केवल चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन वे भी 36 रन बनाकर चलते बने। शुरुआती झटकों के बाद न्यूजीलैंड की टीम दबाव में नजर आ रही थी। तभी युवा बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने मोर्चा संभाला और टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

रचिन रवींद्र ने खेली शानदार शतकीय पारी

रचिन रवींद्र ने बेहद संयम और आक्रामक अंदाज का शानदार मिश्रण दिखाया। उन्होंने 194 गेंदों पर 121 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और चार  शानदार छक्के निकले। उनकी बल्लेबाजी देखकर साफ लग रहा था कि वे बड़े मंच पर खुद को साबित करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। आईपीएल में मौका नहीं मिलने के बाद यह शतक उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा। क्रिकेट फैंस भी अब सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतने प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आईपीएल में मौका क्यों नहीं दिया गया।

टॉम ब्लंडेल ने भी जड़ा शानदार शतक

रचिन रवींद्र के अलावा टॉम ब्लंडेल ने भी न्यूजीलैंड के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी की। नंबर छह पर बल्लेबाजी करने उतरे ब्लंडेल ने 233 गेंदों में 142 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 18 चौके और दो छक्के शामिल रहे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 361 रन बना लिए थे। टीम पूरी तरह मजबूत स्थिति में नजर आई और आयरलैंड के गेंदबाज काफी दबाव में दिखाई दिए।

IPL के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में चमके खिलाड़ी

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग मानी जाती है, लेकिन कई बार खिलाड़ियों को वहां पर्याप्त मौके नहीं मिल पाते। रचिन रवींद्र का मामला भी कुछ ऐसा ही रहा। हालांकि उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर यह दिखा दिया कि असली खिलाड़ी वही होता है जो मौके का इंतजार नहीं करता, बल्कि मौका मिलते ही खुद को साबित कर देता है।

IIC  रैंकिंग पर पड़ेगा असर

हालांकि यह टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC का हिस्सा नहीं है, क्योंकि आयरलैंड अभी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है। लेकिन इस मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अंक आईसीसी रैंकिंग में जोड़े जाएंगे। ऐसे में रचिन रवींद्र और टॉम ब्लंडेल को इस शानदार प्रदर्शन का फायदा जरूर मिल सकता है। रचिन रवींद्र की यह पारी आने वाले समय में उनके करियर के लिए बेहद खास साबित हो सकती है। वहीं आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए भी यह एक बड़ा संदेश है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नजरअंदाज करना हमेशा सही फैसला नहीं होता

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Meta ने लॉन्च किया WhatsApp Plus, जानिए फ्री यूजर्स पर क्या होगा असर

ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ी, छात्रों को सरकार ने दिया भरोसा

आज का राशिफल : जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की जलने से हुई मौत

रणवीर सिंह पर बैन नहीं लगा, FWICE के बयान से साफ हुआ पूरा मामला

 

 

Spread the love

One thought on “IPL से सीधे टेस्ट में धमाका, रचिन रवींद्र ने खेली यादगार पारी”

Comments are closed.

New Delhi
Sports

कोहली को सचिन से बेहतर बताने पर डिविलियर्स ने दी सफाई

New Delhi: विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर टेस्ट बल्लेबाज बताने वाले अपने बयान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने सफाई दी है। डिविलियर्स ने कहा कि उनके बयान को लेकर कुछ भ्रम पैदा हो गया था। उन्होंने साफ किया कि वह सचिन तेंदुलकर की महानता को कम नहीं आंक […]

Spread the love
Read More
Sports

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U19 टीम का ऐलान, सहवाग और द्रविड़ के बेटों की एंट्री

New Delhi: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया U19 के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे। इस टीम की घोषणा के साथ ही दो बड़े क्रिकेट परिवारों के युवा चेहरों […]

Spread the love
Read More
Sports

ऋतुराज गायकवाड़ की टीम का टूटा सपना, नॉर्थ जोन ने रोमांचक जीत

 ऋतुराज गायकवाड़ की टीम सेमीफाइनल से बाहर Bengaluru: दलीप ट्रॉफी 2026 में नॉर्थ जोन ने रोमांचक मुकाबले में वेस्ट जोन को 52 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टर्न लेती पिच पर नॉर्थ जोन के गेंदबाजों ने आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन किया और वेस्ट जोन की पूरी टीम 234 रन पर ऑलआउट हो […]

Spread the love
Read More