Meta ने लॉन्च किया WhatsApp Plus, जानिए फ्री यूजर्स पर क्या होगा असर

WhatsApp plus

WhatsApp Plus : सोशल मीडिया की दुनिया में मेटा  ने एक बड़ा बदलाव करते हुए  व्हाट्सप्प प्लस  सर्विस लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने  फेसबुक  प्लस और  इंस्टाग्राम प्लस व जैसे नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद करोड़ों यूजर्स के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या अब  व्हाट्सप्प पर मैसेज भेजने और कॉल करने के लिए पैसे देने होंगे?

अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। मेटा  ने साफ कर दिया है कि व्हाट्सप्प  की बेसिक सेवाएं पहले की तरह पूरी तरह फ्री रहेंगी। यानी जो यूजर्स केवल चैटिंग, वीडियो कॉलिंग और ऑडियो कॉलिंग के लिए   व्हाट्सप्प इस्तेमाल करते हैं, उन्हें किसी तरह का अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

कंपनी का नया व्हाट्सप्प  प्लस  प्प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो एडवांस फीचर्स और एक्स्ट्रा कस्टमाइजेशन चाहते हैं। इस प्लान की कीमत लगभग 2.99 डॉलर यानी करीब 290 रुपये प्रति माह रखी गई है। सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कई प्रीमियम सुविधाएं मिलेंगी, जो फ्री वर्जन में उपलब्ध नहीं होंगी।

WhatsApp Plus में यूजर्स को कस्टम थीम, यूनिक रिंगटोन्स, प्रीमियम स्टिकर्स और चैट लिस्ट कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा ज्यादा चैट्स को पिन करने की सुविधा भी मिलेगी। अभी फ्री यूजर्स केवल तीन चैट्स ही पिन कर सकते हैं, लेकिन पेड यूजर्स को इससे ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

वहीं  इंस्टाग्राम प्लस  और  फेसबुक प्लस  में भी कई एडवांस टूल्स शामिल किए गए हैं। इंस्टाग्राम प्लस  यूजर्स को स्टोरी रीवॉच काउंट, सीक्रेट स्टोरी व्यू, अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट और प्रोफाइल कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे।  फेसबुक प्लस  में एडवांस विजिबिलिटी टूल्स और प्रीमियम प्रोफाइल फीचर्स दिए जाएंगे।

Meta का कहना है कि इन नए प्लान्स का उद्देश्य कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस यूजर्स और प्रोफेशनल सोशल मीडिया यूजर्स को बेहतर अनुभव देना है। कंपनी अब फ्री और पेड यूजर्स के बीच अलग-अलग सुविधाओं के जरिए प्रीमियम इकोसिस्टम तैयार कर रही है।

इसके अलावा मेटा ने   मेटा वन प्लस और  मेटा वन प्रीमियम  सर्विस भी लॉन्च की है। इन प्लान्स में यूजर्स को कई प्लेटफॉर्म्स के एक्सक्लूसिव फीचर्स एक साथ मिलेंगे। मेटा वन प्लस  की कीमत करीब 775 रुपये प्रति माह और  अधिमूल्य  प्लान की कीमत लगभग 1,939 रुपये रखी गई है। टेक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल तेजी से बढ़ सकता है। हालांकि फिलहाल आम यूजर्स के लिए राहत की बात यह है कि WhatsApp की सामान्य चैटिंग और कॉलिंग सेवा पूरी तरह मुफ्त बनी रहेगी।

अगर आप सिर्फ दोस्तों और परिवार से जुड़े रहने के लिए WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो आपको किसी भी प्लान की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आप एक्स्ट्रा फीचर्स और एडवांस कस्टमाइजेशन चाहते हैं, तो WhatsApp Plus आपके लिए एक नया विकल्प बन सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

आज का राशिफल : जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की जलने से हुई मौत

साइबर ठगी के आरोप में जुगौली

एक और कपूर का हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर दोनों की बातें वायरल

मां की याद में टूट गईं राखी सावंत, रोते देख भावुक हुईं भारती सिंह

 

 

Spread the love

One thought on “Meta ने लॉन्च किया WhatsApp Plus, जानिए फ्री यूजर्स पर क्या होगा असर”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

जन्मदिन पर आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, सौरव दास समेत CJP के 11 नेता हिरासत में

बर्थडे पर जेल जाएंगे आशुतोष रांका? सौरव दास की भी मजिस्ट्रेट के सामने पेशी, CJP ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी New Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं। पार्टी ने दावा किया है कि उसके सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

राष्ट्रीय सुरक्षा के फैसले केवल AI पर नहीं छोड़ सकते : राष्ट्रपति मुर्मु

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल विज्ञान, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसले पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते। उन्होंने बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच तकनीक के इस्तेमाल में संतुलित […]

Spread the love
Read More
Dehradun
homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण और बिक्री पर रोक

Dehradun: उत्तराखंड सरकार ने गुटखा और तंबाकू-निकोटिन युक्त पान मसाले पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। 13 अक्टूबर 2026 से लागू इस आदेश के तहत प्रदेश में ऐसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री नहीं की जा सकेगी। सरकार ने यह कदम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा नियमों […]

Spread the love
Read More