साइबर ठगी के आरोप में जुगौली

Cyber ​​Fraud

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जनपद में साइबर अपराध और साइबर ठगी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साइबर ठगी की धनराशि अपने खातों में मंगाकर निकासी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सोनौली के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना/अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा के पर्यवेक्षण में साइबर थाना पुलिस टीम ने 27 मई 2026 को अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़े

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की जलने से हुई मौत

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोगों को डॉलर एक्सचेंज कर भारतीय मुद्रा खाते में भेजने का झांसा देते थे। इसी माध्यम से साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि अपने तथा परिचितों के खातों में मंगाकर उसकी निकासी कर लेते थे और रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो मोबाइल फोन तथा एक नेपाली सिम कार्ड बरामद किया है।

ये भी पढ़े

चार बच्चों की मां को हुआ 14 साल के बच्चे से प्यार

गिरफ्तार अभियुक्तों में अकील पुत्र जैनुल्लाह और तौसीफ पुत्र अकील निवासी वार्ड नंबर-11 जुगौली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज शामिल हैं। दोनों आरोपी पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना महराजगंज में धारा 318(4), 61(2) (बी) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सजनू यादव, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, कांस्टेबल पियूष नाथ तिवारी, प्रदीप कुमार एवं संतोष शर्मा शामिल रहे।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

देश की राजधानी दिल्ली में हो रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाईअलर्ट

किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर ए अहमद सौदागर Lucknow : अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर UP […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

चौक: नाले में गिरा युवक बची जान, अस्पताल में भर्ती

हेरिटेज अस्पताल के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : ठाकुरगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते साल नाले में गिरकर सुरेश लोधी की जान चली गई थी। इसके बाद भी जारी नगर निगम की लापरवाही से शहर में कई जगह खुले नाले हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार को चौक […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

अखिलेश को योगी की खुली चुनौती, अयोध्या में चेलों से क्यों लड़ना, आमने-सामने हो मुकाबला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- अखिलेश अयोध्या से नामांकन करें, मैं भी चुनाव मैदान में उतरूंगा बलरामपुर में 803 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटे चेक व प्रमाणपत्र सपा के बबुआ बौखला गए हैं, अभी तो विकास की शुरुआत हुई है, आगे बहुत कुछ होना बाकी : मुख्यमंत्री सीमावर्ती […]

Spread the love
Read More