RCB का तूफान, गुजरात को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री

RCB

RCB का धमाका! गुजरात को 92 रन से रौंदकर लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL  2026 के पहले क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटन्स  को 92 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी ने हर विभाग में दमदार खेल दिखाया और लगातार दूसरी बार IPL फाइनल का टिकट कटाया।

पहले बल्लेबाजी में RCB ने खड़ा किया विशाल स्कोर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और बड़े शॉट्स की बरसात कर दी। 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के भीतर ही टीम ने अपने आधे बल्लेबाज गंवा दिए और मैच पूरी तरह आरसीबी की पकड़ में चला गया।

ये भी पढ़े

धर्मशाला की खूबसूरत वादियों में तय होगा IPL 2026 का फाइनलिस्ट

राहुल तेवतिया ने लड़ी अकेली जंग

गुजरात की ओर से राहुल तेवतिया  ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 68 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें कोई खास समर्थन नहीं मिला। पूरी टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। आरसीबी की ओर से जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि क्रुणाल पांड्या और रसिख सलाम ने 2-2 विकेट हासिल किए।

IPL इतिहास में RCB की 5वीं फाइनल एंट्री

बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल इतिहास में 5वीं बार फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल खेल चुकी है। खास बात यह है कि 2025 में आरसीबी ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी, जब उसने पंजाब किंग्स को हराया था। अब 2026 में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचकर टीम ने अपने खिताब बचाने की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है।

ये भी पढ़े

IND W vs ENG W Series : भारत में दिन में देख सकेंगे सभी मुकाबले

प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी जीत

92 रनों की यह जीत IPL प्लेऑफ में रनों के लिहाज से आरसीबी की सबसे बड़ी जीत बन गई है। इस शानदार जीत के साथ बेंगलुरु सीधे फाइनल में पहुंच गई है, जबकि गुजरात टाइटंस को अब फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरा क्वालीफायर खेलना होगा।

Spread the love

2 thoughts on “RCB का तूफान, गुजरात को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में एंट्री

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा धन और सफलता

Today’s Horoscope शनिवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख का संकेत दे रही है, जबकि कुछ लोगों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मेष : आर्थिक परेशानी […]

Spread the love
Read More
Rain
homeslider Raj Dharm UP

जलभराव से फिर घरों में कैद होगी तीन लाख की आबादी!

Rain मूसलाधार बारिश से जलमग्न हो जाते कॉलोनी के मुख्य मार्ग विधायक कार्यालय के सामने वाली सड़क पर भी होता जलभराव लखनऊ। इस उमस भरी गर्मी से निजात पाने के लिए लोग मूसलाधार बारिश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजधानी के आशियाना और LDA की करीब दो लाख की आबादी तेज बारिश […]

Spread the love
Read More
Pakistan News
homeslider Politics

PoK में आसिम मुनीर मचा सकता है कत्लेआम

 4,000 जवान और सात रेंजर्स विंग की होगी तैनाती Pakistan News  : 15 जुलाई को होने वाले बड़े विरोध प्रदर्शनों और ‘लॉन्ग मार्च’ से पहले पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में बड़े पैमाने पर सुरक्षा बलों की तैनाती की तैयारी चल रही है। वहां के स्थानीय प्रशासन ने बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए पाकिस्तान की […]

Spread the love
Read More