iPhone चोरी या गुम होते ही हो जाएं अलर्ट! सरकार ने जारी की बड़ी साइबर चेतावनी

iPhone

iPhone  अगर आपका iPhone चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए, तो अब सिर्फ फोन खोने का डर नहीं है बल्कि आपका पूरा डिजिटल डेटा भी खतरे में पड़ सकता है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने iPhone यूजर्स के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है।

एजेंसी के मुताबिक साइबर अपराधी अब चोरी या खोए हुए iPhone यूजर्स को निशाना बनाकर एक खतरनाक फिशिंग स्कैम चला रहे हैं। इस नए साइबर फ्रॉड में ठग खुद को Apple Support बताकर लोगों को फर्जी SMS भेजते हैं और घबराहट का फायदा उठाकर उनका Apple ID, पासवर्ड और OTP हासिल कर लेते हैं। इसके बाद अपराधी फोन पर पूरा कब्जा कर लेते हैं।

ऐसे काम कर रहे हैं साइबर ठग

चोरी या खोए iPhone यूजर्स को बनाते हैं निशाना

साइबर अपराधी उन लोगों की जानकारी जुटाते हैं जिनका iPhone हाल ही में चोरी हुआ है या गुम हुआ है। कई मामलों में फोन पहले से ही ठगों के कब्जे में होता है।

Apple Support बनकर भेजते हैं फर्जी SMS

यूजर्स को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मैसेज भेजा जाता है। इसमें दावा किया जाता है कि आपका iPhone बंद हो गया है या आपका डेटा खतरे में है। मैसेज में तुरंत कार्रवाई करने के लिए लिंक दिया जाता है।

ये भी पढ़े

CM के पीछे ऐसे भागे DM, जैसे क्लासरूम में सीट बचाने की हो होड़

नकली वेबसाइट पर ले जाकर फंसाते हैं

जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है, वह एक ऐसी वेबसाइट पर पहुंचता है जो बिल्कुल असली Apple iCloud या Support पेज जैसी दिखती है।

Apple ID और OTP चुरा लेते हैं

फर्जी वेबसाइट पर यूजर से Apple ID, पासवर्ड और Two-Factor Authentication (2FA) कोड मांगा जाता है। जानकारी मिलते ही अपराधी अकाउंट का कंट्रोल अपने हाथ में ले लेते हैं।

‘Find My iPhone’ बंद कर बेच देते हैं फोन

अकाउंट एक्सेस मिलते ही ठग डिवाइस से Apple ID हटाकर ‘Find My iPhone’ फीचर बंद कर देते हैं। इसके बाद फोन को आसानी से बेच दिया जाता है या खुद इस्तेमाल किया जाता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • किसी भी संदिग्ध SMS लिंक पर क्लिक न करें।
  • अंतरराष्ट्रीय नंबर से आए मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें।
  • URL को ध्यान से जांचें, नकली वेबसाइट से सावधान रहें।
  • Apple ID, पासवर्ड या OTP किसी अनजान वेबसाइट पर कभी न डालें।
  • चोरी या गुम हुए मोबाइल को तुरंत CEIR पोर्टल पर ब्लॉक करवाएं।
  • ‘Find My iPhone’ फीचर हमेशा चालू रखें।
  • Two-Factor Authentication (2FA) जरूर एक्टिव रखें।
  • मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करें और फोन को नियमित अपडेट करते रहें।

केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही करें इस्तेमाल

iPhone ट्रैक करने या डेटा सुरक्षित करने के लिए सिर्फ Apple की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें: iCloud Find My iPhone

ये भी पढ़े

AC Blast Warning: अचानक नहीं फटता एसी! आग लगने से पहले देता है ये पाँच खतरनाक संकेत

साइबर फ्रॉड होने पर यहां करें शिकायत

अगर आप फिशिंग या साइबर ठगी का शिकार हो जाएं, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल

या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

सरकार की सलाह

सरकार ने साफ कहा है कि डिजिटल दौर में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। एक गलत क्लिक या OTP शेयर करने की गलती आपका पूरा Apple अकाउंट और निजी डेटा खतरे में डाल सकती है।

Spread the love

2 thoughts on “iPhone चोरी या गुम होते ही हो जाएं अलर्ट! सरकार ने जारी की बड़ी साइबर चेतावनी”

Comments are closed.

Astrology homeslider Uttar Pradesh

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

शारदीय नवरात्र आज से , घटस्थापना के श्रेष्ठ मुहूर्त Lucknow : सनातन परंपरा में शक्ति की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र रविवार (11 अक्टूबर) से शुरू होंगे। शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र और प्रमुख त्योहार है। शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस दिव्य […]

Spread the love
Read More
Ravana's Daughter
Astrology homeslider Uttar Pradesh

रावण की बेटी कौन थी ?

जिसे हो गया था राम भक्त हनुमान से प्यार New Delhi : भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में श्रीराम, रामभक्त हनुमान और रावण वध से जुड़ी कई कहानियां प्रसिद्ध हैं। वाल्मीकि रामायण के अलावा भी कई देशों में रामायण के अलग – अलग संस्करण मौजूद है। ऐसी ही दो रामायण में रावण की बेटी […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider Politics

फ्लाइट में अभिजीत दीपके से पुलिस की बहस, फिर हिरासत

New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ पार्टी से जुड़े सौरव दास और आशुतोष रांका को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। विमान के दिल्ली में उतरते ही पुलिस अधिकारी अंदर […]

Spread the love
Read More