ईंधन के दामों में फिर उछाल, CNG और पेट्रोल-डीजल हुए महंगे

CNG price hike 2026 : देश में एक बार फिर आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। 23 मई 2026 को CNG, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

CNG की कीमतों में फिर इजाफा

आज CNG की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में CNG की नई कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब CNG के दाम बढ़े हैं।  इससे पहले 15 मई को 2 रुपये और 18 मई को 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। यानी सिर्फ 10 दिनों में CNG कुल 4 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

पेट्रोल-डीजल भी हुए महंगे

इसी दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है, जिससे कुल मिलाकर पेट्रोल-डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं।

लगातार बढ़ती कीमतों से जनता परेशान

लगातार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रांसपोर्ट, रोजमर्रा की जरूरतें और महंगाई सभी पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और टैक्स स्ट्रक्चर के कारण भारत में ईंधन महंगा हो रहा है।

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने सरकार पर हमला बोलते हुए महंगाई को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर बोझ बढ़ रहा है और सरकार को राहत देने के उपाय करने चाहिए।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम, IRGC लिंक आतंकी गिरफ्तार

इंडिगो फ्लाइट की जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की इलाज के दौरान मौत

इंडिगो फ्लाइट की जबलपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की इलाज के दौरान मौत

पश्चिम बंगाल में OBC कोटे पर नए फैसले से सुलगती सामाजिक और सियासी बिसात

ब्रिक्स बैठक में बोला भारत-आतंकवाद-मुक्त दुनिया के लिए सहयोग बढ़ाना जरूरी

Spread the love

One thought on “ईंधन के दामों में फिर उछाल, CNG और पेट्रोल-डीजल हुए महंगे”

Comments are closed.

Diesel Price Hike
Business

नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज से कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रमुख निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में पाँच रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

Jio IPO पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा इश्यू और क्या होगा GMP

New Delhi: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सर्विस कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कंपनी ने संभावित निवेशकों के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, सिंगापुर और हांगकांग में ग्लोबल रोडशो पूरा कर लिया है। इसके बाद अब जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुड़े दस्तावेजों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आगे […]

Spread the love
Read More
Business

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

जियो होम ब्रॉडबैंड में भी पहले स्थान पर, अगस्त 2026 में 5G FWA बेस में जोड़े सर्वाधिक उपभोक्ता Lucknow:  रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में अधिकतम वायरलेस उपभोक्ता जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपना नंबर एक स्थान मजबूत किया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के अनुसार अगस्त में जियो 4.52 करोड़ […]

Spread the love
Read More