जीत के जश्न में डूबी GT को SRH का डर! क्या हैदराबाद छीन लेगा टॉप-2 की कुर्सी?

GT vs SRH IPL 2026 Top 2 Race

GT vs SRH IPL 2026 Top 2 Race IPL 2026 का लीग स्टेज अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। इसी बीच गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच टॉप-2 की जंग रोमांचक हो गई है।

GT की बड़ी जीत, लेकिन टेंशन कायम

21 मई को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से करारी शिकस्त दी। यह IPL इतिहास में GT की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के बाद गुजरात फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में बनी हुई है, लेकिन उसकी स्थिति अभी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है।

ये भी पढ़े

 ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सोशल मीडिया धमाका, बनाकर सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल

SRH तीसरे स्थान पर, टॉप-2 की रेस में मजबूती

सनराइजर्स हैदराबाद 13 मैचों में 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन अब उसकी नजर टॉप-2 में जगह बनाने पर है। आज SRH का मुकाबला टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है, जो इस रेस को और रोमांचक बना देता है।

SRH के लिए क्या है टॉप-2 का गणित?

SRH को टॉप-2 में पहुंचने के लिए सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत की जरूरत होगी। अगर SRH पहले बल्लेबाजी कर 220 रन बनाती है, तो उन्हें लगभग 88 रनों से जीत दर्ज करनी होगी। यदि 200 रन डिफेंड कर रहे हैं, तो 87 रनों से जीत जरूरी होगी।  वहीं 150 रनों का लक्ष्य होने पर SRH को लगभग 11.3 ओवर में चेज करना होगा। यानी साफ है कि SRH को नेट रन रेट में GT को पीछे छोड़ने के लिए एक विशाल जीत चाहिए।

ये भी पढ़े

आध्यात्म से वेलनेस तक: रासेश्वरी देवी का नया मिशन, ओडिशा में बनेगा मेगा मेडिटेशन हॉल

टॉप-2 का फायदा क्या होता है?

IPL प्लेऑफ में टॉप-2 टीमों को बड़ा फायदा मिलता है। उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं। क्वालीफायर-1 में हारने पर भी टीम के पास क्वालीफायर-2 में फाइनल पहुंचने का मौका रहता है। वहीं 3rd और 4th स्थान वाली टीमों को सिर्फ एक ही मौका मिलता है।

रोमांचक अंत की ओर IPL 2026

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या गुजरात टाइटंस अपनी जगह बचा पाती है या सनराइजर्स हैदराबाद एक धमाकेदार जीत के साथ टॉप-2 में एंट्री कर लेती है। IPL का यह अंतिम चरण फैंस के लिए पूरी तरह रोमांच से भर गया है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का सोशल मीडिया धमाका, बनाकर सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल

Raja Ram Mohan Roy Birth Anniversary : सती प्रथा के खिलाफ लड़कर बदल दी भारतीय समाज की तस्वीर

Today’s Horoscope इन राशियों को मिलेगा लाभ, रहें सतर्क!

 

Spread the love

IAF Chief Ashutosh Dixit
homeslider National

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित IAF के नए चीफ, उड़ान का बड़ा अनुभव

IAF Chief Ashutosh Dixit: भारतीय वायुसेना को नया प्रमुख मिल गया है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वायुसेना में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे सैन्य करियर और व्यापक उड़ान अनुभव वाले आशुतोष दीक्षित ने फाइटर पायलट के […]

Spread the love
Read More
Palmistry X Sign
homeslider Religion

हथेली पर x का निशान देता है खास संकेत, जानिए इसको

Palmistry X Sign: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और पर्वतों के साथ-साथ कुछ विशेष चिह्नों को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं में से एक है X का निशान। मान्यता है कि हथेली पर बना यह निशान व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में मिलने वाले अवसरों से जुड़े संकेत दे सकता है। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

संन्यासियों का श्राद्ध कल

Lucknow: संन्यासियों का श्राद्ध वर्ष 2026 में सात अक्टूबर (बुधवार) को द्वादशी तिथि के दिन है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संन्यासियों का श्राद्ध आम दिनों की तरह नहीं, बल्कि पितृ पक्ष की द्वादशी तिथि (12वें दिन) को किया जाता है। इसे ‘द्वादशी श्राद्ध’ भी कहते हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार, जिन पूर्वजों या परिवार […]

Spread the love
Read More