प्यार, इश्क और शादी लेकिन प्रेमी के साथ फुर्र हो गई पत्नी

Untitled 5 copy
  • पति को लगा कि वो कर रहा है लव मैरिज, लेकिन मिला धोखा
  • गहना, जेवर और रुपया जो भी मिला समेट ले गई दुल्हन

बिहार के कैमूर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन शादी के महज पाँच दिन बाद ही अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाते-जाते वह घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी भी लेकर चली गई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लगातार महंगाई से जनता परेशान

मोहनियां थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ निवासी उमेश कुमार गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, उनकी शादी 12 मई 2026 को कटरा कला निवासी श्याम लाल साह की पुत्री रानी कुमारी से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ ही दिनों में मामला बदल गया। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद दुल्हन ने बीमारी का बहाना बनाकर वैवाहिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद 17 मई की रात जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे, तब वह चुपके से घर से फरार हो गई।

ये भी पढ़े

क्या भारत में शुरू हुआ पेट्रोल संकट? चंडीगढ़ पंप के नोटिस से मचा हड़कंप

सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और कमरों की सिटकनी बाहर से बंद थी। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे करीब 10.5 लाख रुपये के जेवर और ढाई लाख रुपये नकद गायब हैं। सभी सामान दो ट्रॉली बैग में भरकर वह कथित रूप से अपने प्रेमी अमित साह उर्फ सचिन साह के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित पति ने मोहनियां थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी जयकेश त्रिपाठी को नम आंखों से अंतिम विदाई,

अयोध्या में सरयू नदी के रामघाट पर पुत्र हिमांशु ने दी मुखाग्नि ब्रेन हेमरेज के बाद 30 सितंबर की शाम हुआ था निधन अंतिम संस्कार में उप मुख्यमंत्री समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य लोग हुए शामिल Lucknow/Ayodhya : सरल स्वभाव और सामाजिक सरोकारों के लिए पहचान रखने वाले प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी […]

Spread the love
Read More
Crime News

नाका हिंडोला: मामूली कहासुनी के बाद नाबालिग बेटे मां को उतारा मौत के घाट

खून से लथपथ शव फ्लैट में पड़ा मिलने से फैली सनसनी वारदात को अंजाम देने के बाद शव के पास खड़ा रहा कलयुगी बेटा, पुलिस हिरासत में आरोपी राजेन्द्र नगर चौराहे के पास विजन अपार्टमेंट में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों की हत्या किए […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More