तेल और LPG के बाद अब इंटरनेट पर खतरा? होर्मुज में ईरान के नए दांव से दुनिया में बढ़ी चिंता

Hormuz

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अब दुनिया के सामने एक नया खतरा खड़ा होता दिख रहा है। तेल और LPG सप्लाई पर असर के बाद अब इंटरनेट सेवाओं को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नीचे बिछी अंडरसी इंटरनेट केबल्स को लेकर बड़ा कदम उठा सकता है, जिससे वैश्विक इंटरनेट व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी संकट का असर पहले ही कई देशों की सप्लाई चेन पर पड़ चुका है। भारत समेत कई आयात-निर्भर देशों में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है। इसी बीच अब इंटरनेट ट्रैफिक को लेकर भी नई आशंकाएं सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़े

दो टूक: अब तक 89 परीक्षाओं के पेपर हुए लीक लेकिन खामोश, इस्तीफा मत मांगना

इंटरनेट केबल्स को लेकर ईरान की चेतावनी

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने समुद्र के नीचे बिछी उन फाइबर-ऑप्टिक केबल्स को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं, जिनके जरिए एशिया, यूरोप और खाड़ी देशों के बीच डेटा ट्रांसफर होता है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) से जुड़े प्रवक्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि इन केबल्स के इस्तेमाल पर “शुल्क” लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि ईरान गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और अमेजन जैसी बड़ी टेक कंपनियों से इन नेटवर्क रूट्स के इस्तेमाल के बदले भारी फीस वसूलने की योजना बना सकता है। साथ ही केबल्स की मरम्मत और रखरखाव का काम केवल ईरानी कंपनियों को दिए जाने की बात भी कही जा रही है।

ये भी पढ़े

स्कॉर्पियो के बाद फॉरच्यूनर की चाह ने ले ली दीपिका की जान

क्यों अहम हैं समुद्र के नीचे बिछे ये केबल नेटवर्क?

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) के अनुसार, दुनिया का करीब 99 फीसदी अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट ट्रैफिक इन्हीं अंडरसी फाइबर-ऑप्टिक केबल्स के जरिए चलता है। खाड़ी देशों की डिजिटल अर्थव्यवस्था, क्लाउड सेवाएं, ऑनलाइन बैंकिंग और AI इंफ्रास्ट्रक्चर काफी हद तक इन्हीं नेटवर्क्स पर निर्भर हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इन केबल्स को नुकसान पहुंचता है या इंटरनेट ट्रैफिक बाधित होता है, तो दुनिया भर में इंटरनेट स्पीड प्रभावित हो सकती है। ऑनलाइन बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट और कई जरूरी सेवाएं ठप पड़ सकती हैं, जिससे अरबों डॉलर का आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

ये भी पढ़े

LPG Price Today : घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

क्या सैटेलाइट इंटरनेट बन सकता है विकल्प?

टेलीकॉम विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल सबसी केबल्स का कोई पूर्ण विकल्प मौजूद नहीं है। स्टारलिंक जैसे सैटेलाइट नेटवर्क सीमित स्तर पर मदद जरूर कर सकते हैं, लेकिन भारी डेटा ट्रैफिक और करोड़ों यूजर्स का लोड संभालना अभी उनके लिए आसान नहीं माना जाता।

फिर बढ़ सकता है पश्चिम एशिया में तनाव

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं। इसी वजह से ऊर्जा संकट के साथ-साथ अब डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी वैश्विक स्तर पर चिंता गहराने लगी है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Delhi homeslider Uttar Pradesh

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा New Delhi :  फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हुई गंभीर घटना के दौरान साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है। PM मोदी ने सोशल […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More