Cannes 2026 : ऐश्वर्या से आलिया तक, रेड कार्पेट पर दिखेगा बॉलीवुड का ग्लैमर

Cannes 2026

Cannes 2026 :  दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शामिल कान फ़िल्म समारोह  एक बार फिर चर्चा में है। फ्रांस में आयोजित होने वाला यह इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हर साल सिनेमा, फैशन और ग्लैमर का सबसे बड़ा मंच बन जाता है। इस बार 79वें कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 12 मई से 23 मई तक फ्रेंच रिवेरा के कान्स शहर में किया जा रहा है। दुनियाभर के फिल्म निर्माता, अभिनेता और फैशन आइकन इस इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। भारतीय फैंस खासतौर पर इस बार काफी उत्साहित हैं क्योंकि  ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर   आलिया भट्ट तक कई बड़े भारतीय सितारे रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे। कान फिल्म फेस्टिवल सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि रेड कार्पेट फैशन के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। हर साल सेलेब्रिटीज अपने शानदार और यूनिक लुक्स के जरिए सुर्खियां बटोरते हैं। 2025 में भी ऐश्वर्या राय बच्चन और कई भारतीय कलाकारों के लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। इस बार भी फैंस को उम्मीद है कि भारतीय सितारे अपने फैशन स्टाइल से अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास छाप छोड़ेंगे।

ये भी पढ़े

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द! पेपर लीक के शक पर बड़ा फैसला

अगर आप कान फिल्म फेस्टिवल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसके लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध रहेंगे। फेस्टिवल की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम हैंडल पर रेड कार्पेट और मुख्य कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। भारतीय दर्शक अपने मोबाइल और लैपटॉप के जरिए घर बैठे इस ग्लैमरस इवेंट का आनंद ले सकेंगे। सोशल मीडिया पर भी इस फेस्टिवल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने की उम्मीद है।

इस बार के फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी 12 मई की शाम आयोजित की जाएगी। भारतीय समयानुसार यह कार्यक्रम देर शाम से रात तक चलेगा। आयोजन फ्रांस के मशहूर पैलेस डेस फेस्टिवल एट दे कॉंग्रे में होगा। वहीं 23 मई को फेस्टिवल का समापन होगा, जहां प्रतिष्ठित पाल्मे डी’ओर अवॉर्ड समेत कई बड़े पुरस्कार दिए जाएंगे। इस बार फेस्टिवल की अध्यक्षता मशहूर दक्षिण कोरियाई फिल्म निर्माता  पार्क चान-वूक  करेंगे, जिन्हें उनकी शानदार फिल्मों और अनोखे सिनेमाई अंदाज के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।

ये भी पढ़े

ट्रंप के तेवर और मोदी की चेतावनी! क्या दुनिया पर मंडरा रहा है तेल संकट का सबसे बड़ा खतरा?

भारतीय सितारों की बात करें तो  आलिया भट्ट पहले ही कान्स के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन   भी रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। ऐश्वर्या कई वर्षों से कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती आ रही हैं और उनके लुक्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार अभिनेत्री Tara Sutaria कान्स में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इनके अलावा  करण जौहर, मौनी रॉय और  पूजा बत्रा  भी इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर नजर आएंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द! पेपर लीक के शक पर बड़ा फैसला

ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा मुकाबला, टॉप 5 में चार भारतीय बल्लेबाज शामिल

LPG सब्सिडी पर बड़ा अपडेट: सात दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद हो जाएगी सब्सिडी, सरकार ने लागू किया नया नियम

हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार लेंगे असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ

 

 

Spread the love

Mumbai
Entertainment

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का म्यूजिक एल्बम रिलीज, सितारों की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

Mumbai: लव फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पूरा म्यूजिक एल्बम एक खास संगीतमय शाम के दौरान लॉन्च किया गया। लाइव म्यूजिक, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और जश्न से सजे इस कार्यक्रम में फिल्म के सभी आठ गानों को एक साथ रिलीज किया गया। एल्बम अब यूट्यूब और प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स […]

Spread the love
Read More
Entertainment

India’s Got Latent फिर विवादों में, Netflix पर भी सवाल

India’s Got Latent: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शो के एक हालिया एपिसोड को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही Netflix […]

Spread the love
Read More
Entertainment

दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mithu Mukherjee: बंगाली और हिंदी सिनेमा अपनी धाक जमा कर काम करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। खबरों के मुताबिक उन्होंने रविवार रात अस्पताल में […]

Spread the love
Read More