एयर इंडिया में बड़ा एक्शन: तीन साल में 1000 से ज्यादा कर्मचारी निकाले गए, CEO ने बताई वजह

Untitled 2 copy
  • नैतिकता उल्लंघन, तस्करी और नियमों के दुरुपयोग पर कंपनी की सख्ती

एयर इंडिया ने पिछले तीन वर्षों में 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है। कंपनी ने यह कार्रवाई नैतिकता संबंधी नियमों के उल्लंघन और अनुशासनहीनता के मामलों में की है। एयर इंडिया के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों के साथ आयोजित एक टाउनहॉल मीटिंग में इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हर साल सैकड़ों कर्मचारियों को कंपनी के नियमों और आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण हटाना पड़ता है। साथ ही कर्मचारियों से ईमानदारी और पेशेवर आचरण बनाए रखने की अपील भी की गई।

फ्लाइट से तस्करी और अतिरिक्त सामान ले जाने के आरोप

सूत्रों के मुताबिक, हटाए गए कर्मचारियों में कई ऐसे लोग भी शामिल थे, जिन्होंने एयर इंडिया की उड़ानों के जरिए सामान की तस्करी की। कुछ कर्मचारियों पर यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क लिए तय सीमा से अधिक सामान ले जाने की अनुमति देने के आरोप भी लगे। कंपनी का कहना है कि ऐसे मामलों से एयरलाइन की साख और सुरक्षा दोनों प्रभावित होती हैं, इसलिए सख्त कार्रवाई जरूरी थी। एयर इंडिया के सीईओ ने कर्मचारी अवकाश यात्रा प्रणाली (ELT) के दुरुपयोग का भी जिक्र किया। मार्च में सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने अपनी यात्रा नीति के इस्तेमाल में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पकड़ी थीं। बताया गया कि इस मामले में 4000 से ज्यादा कर्मचारी संदिग्ध पाए गए थे। कंपनी ने दोषी कर्मचारियों पर जुर्माना लगाने और नीति में सुधार सहित कई कदम उठाए हैं।

ये भी पढ़े

PM मोदी की पश्चिम एशिया संकट पर अपील, आत्मनिर्भरता पर जोर, राहुल गांधी का तीखा पलटवार

इस साल कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ेगी

वित्तीय दबावों से जूझ रही एयर इंडिया ने फिलहाल कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। कंपनी ने कर्मचारियों से गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करने को भी कहा है। फिलहाल एयर इंडिया में करीब 24,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। टाटा ग्रुप के अधिग्रहण के बाद कंपनी लगातार अपने संचालन और कार्यप्रणाली में सुधार करने की कोशिश कर रही है। कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पश्चिम एशिया में जारी तनाव जल्द कम नहीं हुआ तो चालू वित्त वर्ष कंपनी के लिए “बहुत कठिन” साबित हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को वित्त वर्ष 2025-26 में 22,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के घाटे का अनुमान है।

कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई मुश्किलें

पश्चिम एशिया में जारी संकट का सीधा असर वैश्विक एविएशन सेक्टर पर पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने से एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) महंगा हो गया है, जिससे एयरलाइन कंपनियों की परिचालन लागत लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात लंबे समय तक ऐसे ही बने रहे तो एयरलाइन उद्योग पर और बड़ा आर्थिक दबाव पड़ सकता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या का झारखंड कनेक्शन

बंगाल से केरल तक खत्म हुआ लाल किला,भारतीय राजनीति में नया दौर शुरू

PM मोदी की पश्चिम एशिया संकट पर अपील, आत्मनिर्भरता पर जोर, राहुल गांधी का तीखा पलटवार

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More