बॉबी के बंदर को मिला दबंग का साथ, अब टीजर में देखिए क्या है मामला

WhatsApp Image 2026 05 08 at 3.22.19 PM

सलमान खान ने ‘बंदर’ का टीज़र किया शेयर, अपने फैंस से की देखने की अपील

बॉबी के नए अवतार को देखने के लिए फैंस हो रहे हैं बेकरार, पांच जून को सिनेमाघर पहुंचेगी बंदर

श्री लक्ष्मी

जबरदस्त वेबसीरीज आश्रम से खुद को एक दमदार एक्टर के रूप में स्थापित कर चुके बॉबी देओल को बॉलीवुड के दबंग खान का साथ मिला है। सुपर स्टार सलमान ने बॉबी के फिल्म बंदर का टीजर शेयर किया और अपने चाहने वालों से अपील किया कि भारी संख्या में लोग इसके देखने जाए। बताते चलें कि सलमान खान कम फिल्में लाते हैं, लेकिन ज्यादातर फिल्में उनकी हिट होती है। टीज़र साझा करते हुए सलमान खान ने लिखा कि बंदर का टीज़र अब बाहर है! बॉबी की यह फिल्म पांच जून को रिलीज़ हो रही है! हालांकि बॉबी देओल के इस नए अवतार को देखने के लिए उनके फैंस बेताब है। जारी टीजर के अनुसार वह फिल्म में एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं। ‘जपनाम-जपनाम’ के डॉयलॉग के साथ बॉबी देओल को आश्रम में देख चुके उनके फैंस उनके कई वाक्य अभी भी भूले नहीं होंगे। बाबा निराला का वो वाक्य ‘मोक्ष की राह पर चलना है, तो आंखें बंद करके विश्वास करना होगा।‘ अभी भी करोड़ों लोगों के जेहन में जिंदा है।

ये भी पढ़े

शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री

 

बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ का दमदार, इंट्रेंस और रोंगटे खड़े कर देने वाला टीज़र हाल ही में रिलीज़ किया गया है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी और निखिल द्विवेदी की सैफरन मैजिकवर्क्स व ज़ी स्टूडियोज के सहयोग से तैयार यह फिल्म पांच जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। बॉबी स्टारर ‘बंदर’ अपनी घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रही है। महीनों के इंतजार के बाद, मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज कर दिया है। यह फिल्म बॉबी देओल और अनुराग कश्यप के बीच पहले सहयोग को दर्शाती है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोसले जैसे बेहतरीन कलाकारों की फौज शामिल है।

 

 

टीज़र फिल्म की इंटेंस और लीक से हटकर दुनिया की एक पकड़ बनाने वाली झलक पेश करता है, जिसमें बॉबी देओल एक ऐसे अवतार में नजर आ रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखा गया। इसकी रॉ एनर्जी और शानदार दृश्यों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसे दर्शकों और मशहूर हस्तियों से काफी सराहना मिल रही है। यहाँ तक कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर बॉबी और फिल्म के लिए अपना समर्थन जताते हुए टीज़र को खास तौर पर ‘शाउटआउट’ दिया है।
क्या है टीजर में खास मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की इस फिल्म में बॉबी देओल को एक बिल्कुल ही अलग और लीक से हटकर किरदार निभाते देखा जाएगा। यह टीजर आज के सिनेमा से एकदम अलग वाइब लेकर आया है।

ये भी पढ़े

रामायण के ‘केवट’ कौस्तुभ त्रिवेदी को नहीं मिला स्टारडम, गुमनामी में दुनिया को कहा अलविदा

 

बंदर फिल्म एक क्रेजी राइड होने का वादा करती है, जिसमें जबरदस्त कास्ट इस पागलपन को और बढ़ाती रही है। बंदर के टीचर में बॉबी समीर मेहरा नाम के शख्स के किरदार में हैं, जो 70 के दशक के डिस्को डांसर अवतार में नजर आते हैं। वो ‘कम ऑन बेबी दिल किसको देगी’ के रीमैजिन वर्जन पर थिरक रहे हैं, जिसे देखना एक असली ‘सिनेमा मोमेंट’ है। गौरतलब है कि ‘एनिमल’ में बॉबी को इंटेंस रोल में देखा गया था तो ‘बंदर’ में उनको इस अनोखे अवतार में देखना काफी मजेदार होने वाला है। फिल्म ‘बंदर’ की कहानी और डॉयलॉग को सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और उड़ता पंजाब जैसी बेहतरीन फिल्मों की कहानियां पहले से लिख चुके हैं। अनुराग कश्यप के निर्देशन और निखिल द्विवेदी की सैफरन मैजिकवर्क्स प्रोडक्शन तले बनी इस फिल्म को जी स्टूडियोज के सपोर्ट के साथ पांच जून को दुनियाभर के थिएटरों में रिलीज किया जा रहा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

रामायण के ‘केवट’ कौस्तुभ त्रिवेदी को नहीं मिला स्टारडम, गुमनामी में दुनिया को कहा अलविदा

पूरन और क्रुणाल के वायरल वीडियो का सच आया सामने, अफवाहों पर लगा विराम

माया की तर्ज पर बंगाल में सोशल इंजीनियरिंग की राह पर BJP

शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के पहले BJP मुख्यमंत्री

 

 

 

 

Spread the love

Untitled 3 copy
Entertainment

OTT पर सितंबर का धमाकेदार अंत, Netflix से JioHotstar तक नई फिल्में-सीरीज तैयार

OTT Releases September 2026: सितंबर का आखिरी सप्ताह OTT दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है। Netflix, Prime Video, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इनमें क्राइम, मिस्ट्री, कोर्टरूम ड्रामा, रोमांस, रियलिटी शो और हॉरर-सस्पेंस जैसे अलग-अलग जॉनर की कहानियां शामिल हैं। अगर […]

Spread the love
Read More
Krishna Mukherjee passes away
Entertainment homeslider

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

Krishna Mukherjee passes away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां और पूर्व प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार की ओर से मंगलवार को उनके निधन की जानकारी साझा की गई। बताया गया कि कृष्णा मुखर्जी ने मंगलवार दोपहर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने […]

Spread the love
Read More
Entertainment homeslider Uttar Pradesh

गणपति बप्पा की भक्ति में लीन दिखे शाहरुख खान, लालबागचा राजा के दरबार में टेका माथा

लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, माथे पर तिलक और हाथ में दूर्वा ने खींचा ध्यान Mumbai : बॉलीवुड के सुपरस्टार और ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान एक बार फिर अपने सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान अपने परिवार के साथ मुंबई […]

Spread the love
Read More