कानपुर हादसा : नहर में गिरी बस ने फिर उठाए सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Kanpur Bus Fell In Canal

Kanpur Bus Fell In Canal  : कान पुर के बिधनू थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में जा गिरी। यह बस ट्राइडेंट कंपनी के कर्मचारियों को लेकर कुढ़नी से रनियां की ओर जा रही थी। हादसे के समय बस में कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें क्लीनर भी शामिल था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब एक डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नहर में जा समाई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़े

सीजफायर के बीच अमेरिका का बड़ा हमला, ईरानी तेल टैंकर को बनाया निशाना-ट्रंप ने दी फिर बमबारी की धमकी

 

हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य तेजी से शुरू किया गया। बस के शीशे तोड़कर एक-एक कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान में काफी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि बस का आधा हिस्सा पानी में डूब चुका था।

ये भी पढ़े

BJP मल्टीलेयर भ्रष्टाचार करके वोटों की लूट कर रही: अखिलेश

 

सभी 19 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं, हालांकि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल किया। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार और डंपर की टक्कर के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

सीजफायर के बीच अमेरिका का बड़ा हमला, ईरानी तेल टैंकर को बनाया निशाना-ट्रंप ने दी फिर बमबारी की धमकी

BJP मल्टीलेयर भ्रष्टाचार करके वोटों की लूट कर रही: अखिलेश

सीतापुर जेल में भरपेट भोजन के लिए तरस रहे बंदी!

Spread the love

One thought on “कानपुर हादसा : नहर में गिरी बस ने फिर उठाए सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल”

Comments are closed.

UP Secretariat
homeslider Uttar Pradesh

UP Secretariat में दो निजी सचिवों को प्रमोशन, लेवल-12 में मिली नियुक्ति

UP Secretariat निजी सचिव श्रेणी-3 पर मिला प्रमोशन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सचिवालय में कार्यरत दो निजी सचिव श्रेणी-2 के कार्मिकों को नियमित चयन के निजी सचिव श्रेणी-3 के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। शासन की ओर से जारी कार्यालय-ज्ञाप के अनुसार दोनों अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (₹78,800 से ₹2,09,200) में पदोन्नति […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

2027 चुनाव से पहले ब्राह्मण वोट बैंक पर सियासी जंग तेज, क्या BJP के गढ़ में सेंध लगा पाएगी सपा?

प्रबुद्ध सम्मेलन से अखिलेश का बड़ा संदेश, PDA की नई परिभाषा में जोड़ा ‘पंडित’; यूपी की 100 से अधिक सीटों पर असर डाल सकता है ब्राह्मण वोट UP Brahmin Vote Bank 2027:  उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपने-अपने सामाजिक समीकरण साधने शुरू कर दिए हैं। इसी […]

Spread the love
Read More