लुटेरी दुल्हन का करामात सुनकर रह जाएंगे दंग, पहले शादी, फिर जेवर गहना लेकर फुर्र

महाराष्ट्र

 दुल्हन निकली ‘सीरियल मैरिज’ ठग, 9वीं शादी के बाद लाखों लेकर फरार

महाराष्ट्र । जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती पर शादी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है। गांव के एक युवक से पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह रचाने के बाद दुल्हन कुछ ही दिनों में घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित दूल्हे के मुताबिक शादी के बाद दुल्हन उसके घर आई और कुछ दिन सामान्य तरीके से रही। फिर एक दिन अचानक वह लापता हो गई।

ये भी पढ़े

IPL 2026 Playoffs Venue Final : अहमदाबाद में फाइनल, धर्मशाला और चंडीगढ़ में प्लेऑफ मुकाबले तय

 

जब घर की जांच की गई तो लाखों रुपये और कीमती जेवर भी गायब मिले। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी युवती पहले ही 8 लोगों से शादी कर चुकी थी। हर बार वह इसी तरह शादी करती और कुछ दिन बाद पैसे-जेवर लेकर फरार हो जाती थी। इस तरह यह उसकी 9वीं शादी बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस को शक है कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जो शादी के नाम पर लोगों को निशाना बनाता है। ऐसे मामलों में अक्सर दलाल या फर्जी रिश्तेदार भी शामिल होते हैं, जो शादी तय करवाते हैं।

ये भी पढ़े

बंगाल चुनाव परिणाम के बाद अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, I-PAC के साथ रणनीतिक साझेदारी खत्म

 

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे केस

इस तरह की घटनाएं नई नहीं हैं। बुंदेलखंड  क्षेत्र में भी पहले कई बार “लुटेरी दुल्हन” के मामले सामने आ चुके हैं, जहां शादी के बाद दुल्हन घर से नकदी और आभूषण लेकर फरार हो जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन शामिल है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बंगाल चुनाव परिणाम के बाद अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, I-PAC के साथ रणनीतिक साझेदारी खत्म

IPL 2026 Playoffs Venue Final : अहमदाबाद में फाइनल, धर्मशाला और चंडीगढ़ में प्लेऑफ मुकाबले तय

राजभर बनाम अखिलेश, बयानबाज़ी से सियासत गरम

तमिलनाडु की सियासत में भूचाल : AIADMK में बगावत, TVK को समर्थन की मांग तेज

Spread the love

3 thoughts on “लुटेरी दुल्हन का करामात सुनकर रह जाएंगे दंग, पहले शादी, फिर जेवर गहना लेकर फुर्र

Comments are closed.

Parbhani Temple Accident
Maharastra

परभणी मंदिर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन सभागार का पिलर गिरा, पांच श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल

Parbhani Temple Accident : महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान संस्थान मंदिर के सामने निर्माणाधीन सभागार का एक पिलर अचानक ढह गया। हादसे में अब तक पांच श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई […]

Spread the love
Read More
Crime News

लव मैरिज से नाराज परिवार पर ऑनर किलिंग का आरोप, 19 साल की लड़की की हत्या

Bihar Crime News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित ऑनर किलिंग में 19 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी गई और उसके शव को पहचान छिपाने के लिए नदी किनारे जला दिया गया। आरोप है कि युवती के परिवार वाले उसकी लव मैरिज से […]

Spread the love
Read More
Crime News

प्रेम संबंध में बाधा बना मासूम, मां और प्रेमी ने मिलकर रची हत्या की साजिश

MeerutMurderCase  : मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र में सामने आए एक दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यहां एक छह वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के मामले में जो सच्चाई सामने आई है, उसने रिश्तों की मर्यादा को भी सवालों के घेरे में ला दिया है। पुलिस जांच […]

Spread the love
Read More