तमिलनाडु की सियासत में भूचाल : AIADMK में बगावत, TVK को समर्थन की मांग तेज

Tamil Nadu Politics Crisis AIADMK

Tamil Nadu Politics Crisis AIADMK :  तमिलनाडु की राजनीति में इस समय बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी AIADMK के भीतर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि आज होने वाली विधायक दल की बैठक को अचानक टालना पड़ा। बताया जा रहा है कि पार्टी के 47 विधायकों में से अधिकांश ने नई राजनीतिक ताकत TVK को समर्थन देने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के भीतर यह असंतोष धीरे-धीरे बगावत का रूप ले रहा है। विधायक सीधे तौर पर नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं और चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया तो 30 से अधिक विधायक पार्टी छोड़कर TVK के साथ जा सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ नेता C V षणमुगम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि TVK के उदय ने तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। हालिया विधानसभा चुनावों में TVK ने 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर सबको चौंका दिया था। हालांकि बहुमत से कुछ सीटें दूर होने के कारण उसे गठबंधन की जरूरत है। इसी बीच चेन्नई में सत्ता गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य सचिवालय और PWD विभाग के अधिकारियों की बैठकें चल रही हैं, जिसमें शपथ ग्रहण की तैयारियों पर चर्चा हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो 7 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है।

ये भी पढ़े

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो सकती है। TVK की बढ़ती लोकप्रियता और AIADMK में टूट इस बात का संकेत है कि राज्य में सत्ता संतुलन तेजी से बदल रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि TVK किस पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएगी। कांग्रेस ने पहले ही समर्थन का संकेत दे दिया है, जबकि AIADMK के भीतर भी भारी टूट की आशंका बनी हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी बनीं सबसे महंगी और आकर्षक हस्ती

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

Monsoon
homeslider National Weather

मॉनसून की एंट्री से पहले मौसम में बड़ा बदलाव, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट!

मॉनसून से पहले मौसम ने बदली करवट, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर दी है। भारत में मॉनसून की एंट्री में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा है। मई के आखिरी हफ्ते में […]

Read More
Untitled 6 copy
homeslider National

IAS पद्मा जायसवाल सेवा से बर्खास्त

सरकारी राजस्व में हेराफेरी का था आरोप राष्ट्रपति ने दी अंतिम मंजूरी दिल्ली सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग में थीं स्पेशल सेक्रेटरी रंजन कुमार सिंह 18 साल के बाद आखिरकार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से कल IAS पद्मा जायसवाल को नौकरी से बर्खास्त यानि डिसमिस कर दिया गया। इन्हें नौकरी से हटाने के लिए […]

Read More
Untitled 4 copy
Business homeslider National

LPG Price Today : घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत

नई दिल्ली। देशभर में रविवार को LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं कॉमर्शियल LPG  सिलेंडर की कीमतें भी स्थिर रखी गई हैं। हालांकि कई शहरों में पहले से ही […]

Read More