तमिलनाडु की सियासत में भूचाल : AIADMK में बगावत, TVK को समर्थन की मांग तेज

Tamil Nadu Politics Crisis AIADMK

Tamil Nadu Politics Crisis AIADMK :  तमिलनाडु की राजनीति में इस समय बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी AIADMK के भीतर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि आज होने वाली विधायक दल की बैठक को अचानक टालना पड़ा। बताया जा रहा है कि पार्टी के 47 विधायकों में से अधिकांश ने नई राजनीतिक ताकत TVK को समर्थन देने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के भीतर यह असंतोष धीरे-धीरे बगावत का रूप ले रहा है। विधायक सीधे तौर पर नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं और चेतावनी दी गई है कि अगर जल्द कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया तो 30 से अधिक विधायक पार्टी छोड़कर TVK के साथ जा सकते हैं। इस पूरे घटनाक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ नेता C V षणमुगम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि TVK के उदय ने तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। हालिया विधानसभा चुनावों में TVK ने 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर सबको चौंका दिया था। हालांकि बहुमत से कुछ सीटें दूर होने के कारण उसे गठबंधन की जरूरत है। इसी बीच चेन्नई में सत्ता गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य सचिवालय और PWD विभाग के अधिकारियों की बैठकें चल रही हैं, जिसमें शपथ ग्रहण की तैयारियों पर चर्चा हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो 7 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है।

ये भी पढ़े

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो सकती है। TVK की बढ़ती लोकप्रियता और AIADMK में टूट इस बात का संकेत है कि राज्य में सत्ता संतुलन तेजी से बदल रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि TVK किस पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएगी। कांग्रेस ने पहले ही समर्थन का संकेत दे दिया है, जबकि AIADMK के भीतर भी भारी टूट की आशंका बनी हुई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी बनीं सबसे महंगी और आकर्षक हस्ती

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

National

एक ही दिन में चार भूकंप से दहले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, 3.9 रही सबसे अधिक तीव्रता

Jammu: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को भूकंप के लगातार चार झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। महज 11 घंटे के भीतर अलग-अलग स्थानों पर आए इन भूकंपों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 से 3.9 के बीच दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने इसकी पुष्टि की है। राहत की […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

कान्हा की नगरी बनेगी चुनावी रणनीति का गढ़, मथुरा में भाजपा का महामंथन

बैठक के तीन दिन बाद लखनऊ पहुंचेंगे PM मोदी 16 और 17 नवंबर को होगी दो दिवसीय चिंतन बैठक CM योगी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल नया लुक ब्यूरो Lucknow: यूपी की सियासत अब चुनावी मोड में नजर आ रही है। एक तरफ BJP दो दिन बाद यानी 16 नवम्बर से […]

Read More
National Politics

फोन टैपिंग पर राहुल कानून की मदद लेंगे या फिर करेंगे सियासत

अजय कुमार Lucknow: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक लाइव संवाद के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपना फोन टैप कराने का गंभीर आरोप लगाया है। दो बड़े हिंदी दैनिकों की रिपोर्टों के अनुसार राहुल गांधी ने अपना मोबाइल फोन दिखाते हुए दावा […]

Read More