दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज : गर्मी से राहत,आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

IMD Weather Alert

अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं और भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन  से चार मई के बीच दिल्ली में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। इसका सीधा असर यह होगा कि तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़े

प्रेम प्रसंग में शादी की जिद बनी मौत की वजह…गांव में मचा कोहराम

शनिवार को दिल्ली का मौसम सामान्य से थोड़ा अलग रहेगा। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेंगी। तापमान 38 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। रविवार को मौसम और ज्यादा बदलेगा। सुबह हल्के बादल रहेंगे लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक खराब हो सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, और कुछ जगहों पर यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है।

ये भी पढ़े

जबलपुर में डूबा क्रूज, मां बेटे की लिपटी लाश देख फफक उठे लोग

सोमवार को भी राहत जारी रहेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी भी चल सकती है, जिससे तापमान और गिर सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी, जिससे मौसम ठंडा हो गया था। लोगों को गर्मी से राहत मिली थी और तापमान सामान्य से नीचे चला गया था। कुल मिलाकर, आने वाले दिन दिल्लीवासियों के लिए राहत भरे रहने वाले हैं। हालांकि, आंधी-तूफान के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है।

ये भी पढ़े

अर्जुन की छाल : दिल से लेकर डायबिटीज तक, जानिए इसके चमत्कारी फायदे और सही सेवन तरीका

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू, IndiGo करेगी पहली फ्लाइट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

LPG Price Today
Business Delhi

19 सितंबर LPG Price: घरेलू गैस स्थिर, कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट

19 सितंबर को LPG सिलेंडर की ताजा कीमत, घरेलू और कमर्शियल गैस के नए रेट यहां देखें New Delhi : LPG सिलेंडर की कीमत हर महीने लाखों घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारियों के बजट को प्रभावित करती है। ऐसे में गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले अपने शहर में लागू […]

Spread the love
Read More
Business homeslider Uttar Pradesh

Maruti e Vitara vs Creta Electric: किसकी रेंज ज्यादा? कीमत और फीचर्स समेत जानें अंतर

e Vitara या Creta Electric? रेंज के मामले में कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर, जानें पूरी तुलना New Delhi : भारत में इलेक्ट्रिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। खासकर SUV सेगमेंट में ग्राहकों के सामने अब कई इलेक्ट्रिक विकल्प मौजूद हैं। अगर आप लंबी रेंज, आधुनिक फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग अनुभव वाली […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Politics Uttar Pradesh

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के अस्पताल में ली अंतिम सांस

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, सिमडेगा में शोक की लहर Ranchi : झारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री विमला प्रधान का निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार रात करीब 8:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस […]

Spread the love
Read More