स्कॉलर्स होम के बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्कॉलर्स होम
  • नियति सक्सेना ने 99% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास

लखनऊ। गोमती नगर स्थित स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ICSE तथा ISC. 2026 के बोर्ड परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। स्कॉलर्स होम स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए तथा बड़ी संख्या में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अनेक विद्यार्थियों ने कम्प्यूटर, हिस्ट्री और सिविक्स, अकाउंट्स, इकोनॉमिक्स एवं फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। कक्षा 12वीं की परीक्षा में नियति सक्सेना ने 99% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विशेष उपलब्धि दर्ज की। आर्यमन राय (94.25%), रुद्राक्ष यादव (94.25%), शिवानी प्रजापति (94%), यश्या श्रीवास्तव (93.25%), शाश्वत शुक्ला (93%), हैन सेन (92.25%), वर्तिका वर्मा (92.25%), आयुष कुमार यादव (91%), अनुष्ठा चौधरी (90%) एवं तस्मिया आफरीन (90%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

कक्षा 10वीं की परीक्षा में आयुष यादव ने 97.40% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके बाद पथलम पवित्रा (97.2%), संचिता प्रजापति (97.2%), अलख सिंह बघेल (97%), शिवांश श्रीवास्तव (96.2%), कीर्ति त्रिपाठी (96%), अभ्युदय संतोष सिंह (95.2%), पुरू त्रिपाठी (95%), शिवाजी सम्राट (95%), अनस खान (94.40%), अभ्युदय दीक्षित (94%), अरुन तिवारी (94%), शाश्वत शुक्ला (93%), आर्यन वर्मा (92%), आदिति चंद्रा (92%), आद्या सिंह (92%), आर्या शर्मा (91%), देवांश (90.20%), आलोक राजभर (90%) एवं ईशान वर्मा (90%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का मान बढ़ाया। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं नियमित अभ्यास को दिया। विद्यालय की डायरेक्टर  सरिता जायसवाल एवं प्रिंसिपल अनुपम सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर फूल-माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी पहल, OBC बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार

Spread the love

Education Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान: प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

Service Pledge Campaign: सेवा संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तरीय चित्रकला, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय सनौली में किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के समस्त विद्यालय से प्रथम आये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर नोडल शिक्षक श्रीश चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओ का महत्व बता कर उत्साहवर्धन […]

Spread the love
Read More
Varanasi
Education

बनारस रेल इंजन कारखाना में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता

Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिनांक 22 सितंबर 2026 को बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया […]

Spread the love
Read More
Education

नौतनवां के बचपन स्कूल में बच्चों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

Maharajganj बच्चों के सर्वांगीण विकास के शिक्षा और संस्कार दोनों अनिवार्य  अंजली डायरेक्टर बचपन स्कूल नौतनवां उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: आज दिनांक 19/9/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने समस्त विद्यालय परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सेलिब्रेट किया। इस अवसर समस्त विद्यालय परिवार बप्पा […]

Spread the love
Read More