पीएम मोदी ने देखा विकास का ‘ब्लूप्रिंट’, एक्सप्रेसवे नेटवर्क की योजना को सराहा

WhatsApp Image 2026 04 29 at 5.01.05 PM

 CM  YOGI ने PM मोदी को बताया यूपी का एक्सप्रेसवे नेटवर्क, विकास की व्यापक योजना की हुई सराहना

UPIDA प्रदर्शनी में दिखा कनेक्टिविटी से समृद्धि का विजन, एक्सप्रेसवे बना विकास का पूरा ब्लूप्रिंट

हरदोई । गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के अवसर पर PM नरेंद्र  मोदी ने उत्तर प्रदेश के भविष्य के विकास मॉडल की एक स्पष्ट झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम स्थल पर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPIDA) द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने राज्य में विकसित हो रहे एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक संभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत के समन्वय के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं प्रधानमंत्री को प्रदेश में निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे नेटवर्क, उनकी रणनीतिक अहमियत और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने इस व्यापक नेटवर्क को ‘नए उत्तर प्रदेश’ की मजबूत नींव बताते हुए इसकी सराहना की। प्रदर्शनी के दौरान UPIDA के अधिकारियों ने भी एक्सप्रेसवे से जुड़ी औद्योगिक विकास योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया।

संस्कृति और विकास का अनूठा संगम, झांकियों ने खींचा ध्यान

UPIDA की प्रदर्शनी केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की भी सजीव झलक प्रस्तुत की गई। प्रयागराज के महाकुंभ संगम, आर्ट गैलरी, प्रतापगढ़ के पक्षी अभयारण्य, महात्मा बुद्ध की ध्यानमग्न प्रतिमा और विभिन्न मंदिरों की आकर्षक झांकियों ने PM का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ परंपरा और संस्कृति को भी समान रूप से महत्व दिया जा रहा है, जिससे एक संतुलित और समग्र प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो सके।

क्षेत्रीय संतुलित विकास का प्रभावी माध्यम

प्रदर्शनी में गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से दर्शाया गया। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे से जुड़े 12 जिलों और उनसे मिलने वाली बेहतर कनेक्टिविटी को भी स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में यह रेखांकित किया गया कि यह एक्सप्रेसवे केवल यात्रा को तेज और सुगम बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्रीय संतुलित विकास को भी गति देगा। इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के बीच आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और विकास के नए अवसर सृजित होंगे।

आर्थिक गलियारा बनेगा गेमचेंजर

UPIDA की प्रदर्शनी में गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जाने वाले औद्योगिक गलियारों (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) और लॉजिस्टिक्स हब की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। प्रदर्शनी में यह भी बताया गया कि यह आर्थिक गलियारा उद्योगों, परिवहन और आपूर्ति श्रृंखला को एक मजबूत आधार प्रदान करेगा, जिससे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और यह परियोजना एक वास्तविक “गेमचेंजर” के रूप में उभर सकती है।

एक्सप्रेसवे बना प्रगति का इंजन

प्रदर्शनी में यह स्पष्ट रूप से दर्शाया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के व्यापक आर्थिक परिवर्तन की आधारशिला बनने जा रहा है। यह परियोजना औद्योगिक विकास को गति देने, कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने और क्षेत्रीय संतुलन स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बेहतर परिवहन सुविधाओं के साथ यह एक्सप्रेसवे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देगा, जिससे प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

Donald Trump Iran War : वेंस ने पेंटागन रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, ट्रंप को गुमराह करने का दावा

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

 

 

Crime News Uttar Pradesh

तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार

फरार भतीजी दिव्या अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या में हंसनगर पुलिया तिकुनिया के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow:  सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चबूतरा […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

श्री काशी विश्वनाथ धाम में जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार

अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ पद्मश्री हस्तियों की मौजूदगी में प्रदर्शनी का उद्घाटन Varanasi: धर्म, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की प्राचीन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर स्थित ललिता घाट पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय चित्रकला एवं छायाचित्र कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। गंगा महासभा एवं ललित कला अकादमी के संयुक्त […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More