कांग्रेसी नेता शशि थरूर के बयान पर सियासी हलचल

WhatsApp Image 2026 04 28 at 6.32.23 PM

कांग्रेस पार्टी भले ही महिला विरोधी हो शशि नहीं

कोई भी महिला शशि थरूर को महिला विरोधी नहीं मान सकता

किरेन रिजिजू ने बताया मुलाकात का पूरा वाकया

नया लुक ब्यूरो

नई दिल्ली। महिलाओं के बीच देवानंद जैसी छवि रखने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर के एक बयान ने फिर सियासी हलचल तेज कर दिया है। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि कांग्रेस पार्टी भले ही महिला विरोधी हो सकती है, लेकिन कोई भी महिला शशि थरूर को महिला विरोधी नहीं मानेगी। हाल ही में संसद सत्र के बाद हुई एक मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक बयान में कांग्रेस नेता शशि थरूर से हुई बातचीत का जिक्र किया, जिसने अब राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया है। रिजिजू ने बताया कि संसद सत्र समाप्त होने के बाद उनकी मुलाकात शशि थरूर से हुई थी। यह मुलाकात भले ही सामान्य बातचीत की तरह शुरू हुई हो, लेकिन इसमें दिए गए एक बयान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रिजिजू के अनुसार, बातचीत के दौरान थरूर मुस्कुराते हुए नजर आए और उन्होंने अपनी पार्टी कांग्रेस को लेकर एक टिप्पणी की।

ये भी पढ़े

राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रेम और साजिश की दर्दनाक कहानी

 

रिजिजू ने दावा किया कि थरूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भले ही महिला विरोधी हो सकती है, लेकिन कोई भी महिला शशि थरूर को महिला विरोधी नहीं मानेगी। यह कथन सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। रिजिजू ने आगे कहा कि थरूर के इस बयान को एक प्रकार से उनकी पार्टी की आंतरिक स्थिति की स्वीकारोक्ति के रूप में देखा जा सकता है। उनके अनुसार, इस तरह की टिप्पणी यह दर्शाती है कि कांग्रेस के भीतर विचारों में मतभेद और असंतोष की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़े

 

भारत लाया गया दाऊद इब्राहिम का गुर्गा सलीम डोला, इंस्ताबुल से किया गया था गिरफ्तार

 

इस बयान पर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषक इसे व्यक्तिगत बातचीत का हिस्सा मान रहे हैं, लेकिन इसके सार्वजनिक होने के बाद इस पर सियासी चर्चा जरूर तेज हो गई है।इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि नेताओं की निजी बातचीत भी कभी-कभी सार्वजनिक बहस का विषय बन जाती है, खासकर जब उसमें राजनीतिक संकेत छिपे हों। अब देखना यह होगा कि इस बयान पर आगे क्या राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आती है और क्या यह किसी नए विवाद को जन्म देता है या नहीं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

गर्मी में पेट की जलन और डिहाइड्रेशन से बचाव : डाइट में शामिल करें ये ठंडी तासीर वाले मसाले

आर्थिक साझेदारी, निवेश को बढ़ावा देगा भारत-न्यूजीलैंड FTA जयशंकर

Lucknow
Politics Uttar Pradesh

नीली ड्रेस को लेकर केशव मौर्य ने सपा पर साधा निशाना

Lucknow: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई के नए ड्रेस कोड को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। सपा की छात्र सभा की ओर से नीली टी-शर्ट और जींस को नई पहचान के तौर पर अपनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने इस फैसले पर सवाल उठाने शुरू […]

Read More
Scorching heat
Politics Uttar Pradesh

मोदी के साथ न वंश परंपरा थी, न विरासत, तप-साधना और संघर्ष से बनाई पहचान: CM योगी

भारतीय जनता के प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पत्रकार वार्ता 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक प्रदेशभर में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’ बड़नगर और काशी के बीच निकलेंगी 20 यात्राएं, उत्तर प्रदेश की 10 नदियों का जल जाएगा […]

Read More
Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Read More