दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Raghu Rai
  • कला जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली। भारत की आत्मा को अपनी तस्वीरों में उतारने वाले दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का रविवार सुबह निधन हो गया। 83 वर्ष की उम्र में उन्होंने एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से कला, मीडिया और मनोरंजन जगत में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, रघु राय पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। रविवार शाम 4 बजे दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर से देशभर में उनके चाहने वालों और कला प्रेमियों को गहरा आघात पहुंचा है।

ये भी पढ़े

DELHI IGI AIRPORT: स्विस एयर फ्लाइट का इंजन फेल, लगी आग, सभी 232 यात्री सुरक्षित

बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

रघु राय के निधन पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, कि भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। वहीं सिंगर और गीतकार स्वानन्द किरकिरे और प्रसिद्ध फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर सहित कई कलाकारों ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अतुल कासबेकर ने लिखा, कि वह इस देश के महानतम व्यक्तियों में से एक थे, उनके जाने से एक युग का अंत हो गया। रघु राय के बेटे और फोटोग्राफर नितिन राय के अनुसार, उन्हें करीब दो साल पहले प्रोस्टेट कैंसर हुआ था। इलाज के बाद कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन बाद में बीमारी दोबारा लौट आई और शरीर के अन्य हिस्सों तक फैल गई। हाल ही में कैंसर दिमाग तक पहुंच गया था, जिसके चलते उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।

ऐतिहासिक पलों को कैमरे में किया कैद

1942 में ब्रिटिश भारत के झांग अब पाकिस्तान में जन्मे रघु राय ने अपने बड़े भाई एस. पॉल से फोटोग्राफी सीखी। उन्होंने देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई। रघु राय को खास तौर पर भोपाल गैस लीक  जैसी त्रासदी को अपने कैमरे में कैद करने के लिए जाना जाता है। उनकी तस्वीरों ने इस भयावह घटना की सच्चाई को दुनिया के सामने रखा। रघु राय अपने पीछे पत्नी गुरमीत, बेटे नितिन और तीन बेटियों-लगन, अवनि और पुर्वई को छोड़ गए हैं।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Trump
homeslider International

ट्रंप ने कहा आज होगी डील, लेकिन ईरान ने अभी तक नहीं दिखाई हरी झंडी

Trump अमेरिका और ईरान के बीच पिछले तीन महीने से जारी तनाव और संघर्ष को खत्म करने की दिशा में बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रविवार को दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि, ईरान ने अभी तक […]

Spread the love
Read More
RJD
Bihar homeslider

नहीं रहे लालू यादव के ‘कबाब मंत्री’, पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन

RJD राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य अनवर अहमद का रविवार को पटना में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक […]

Spread the love
Read More
Naeem Hasan
homeslider Sports

राष्ट्रीय क्रिकेटर को पुलिस ने रोका, बदसलूकी के आरोपों से मचा बवाल

Naeem Hasan बांग्लादेश क्रिकेट इस समय मैदान के बाहर हुए एक विवाद को लेकर सुर्खियों में है। बांग्लादेश के युवा स्पिनर नईम हसन के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट के आरोपों ने पूरे देश में हंगामा खड़ा कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि […]

Spread the love
Read More