कृष्णानगर में PM MODI का हमला : झालमुड़ी मैंने खाई, मिर्ची TMC को लगी’

कृष्णानगर में PM MODI का हमला
  • कृष्णानगर में गरजे नरेंद्र मोदी , TMC पर तीखा वार

कृष्णानगर में PM MODI का हमला: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। इसी कड़ी में कृष्णानगर में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ताधारी  अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा। PM MODI  ने अपने भाषण में एक अनोखा और चुटीला बयान देते हुए कहा, “झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची TMC को लग गई।” उनके इस बयान ने सभा में मौजूद लोगों के बीच उत्साह पैदा कर दिया।

ये भी पढ़े

इजरायल-ईरान-अमेरिका तनाव: युद्ध के बीच हथियार सौदे और अटकी वार्ता

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने दावा किया कि राज्य में माहौल तेजी से बदल रहा है और जहां-जहां ज्यादा मतदान हुआ है, वहां भाजपा को लाभ मिला है। उन्होंने मतदाताओं को लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद भी दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कृष्णानगर में लोगों का उत्साह इस बात का संकेत है कि जनता अब डर के माहौल से बाहर निकलकर भरोसे की ओर बढ़ रही है। उनके मुताबिक, वर्षों से दबाई गई आवाज अब बुलंद हो रही है और हर वर्ग के लोग बदलाव चाहते हैं।

ये भी पढ़े

इजरायल-ईरान-अमेरिका तनाव: युद्ध के बीच हथियार सौदे और अटकी वार्ता

 

उन्होंने TMC सरकार पर ‘जंगलराज’ का आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनाव जनता खुद लड़ रही है। किसान, शिक्षक, व्यापारी और आम नागरिक सभी एक बेहतर व्यवस्था के लिए वोट कर रहे हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि TMC के 15 साल के शासन में विकास के वादे अधूरे रह गए और भ्रष्टाचार ने जड़ें जमा ली हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बंगाल में बदलाव निश्चित है।

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: PM मोदी की वोटिंग अपील, 3.6 करोड़ मतदाता मैदान में

UP Board Result 2026 आज जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, ऐसे करें तुरंत चेक

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026
Politics West Bengal

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: PM मोदी की वोटिंग अपील, 3.6 करोड़ मतदाता मैदान में

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 का पहला चरण राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों, खासकर युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया […]

Read More
Analysis homeslider West Bengal

बंगाल की अस्मिता को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाना चाहती हैं ममता

पश्चिम बंगाल की चुनावी जमीन पर तनाव भरा माहौल छाया हुआ है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व वाली ममता बनर्जी अपनी कुर्सी बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी सत्ता हासिल करने के सपने बुन रही है। इस बार की लड़ाई 2021 वाली जंग से बिल्कुल अलग नजर आ रही […]

Read More
homeslider Politics West Bengal

“न्याय की जंग अब ‘वोट की चोट’ तक” बंगाल चुनाव से पहले सियासत गरम

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। पानीहाटी सीट से बीजेपी उम्मीदवार और आर.जी. कर पीड़िता की माँ रत्ना देबनाथ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ तीखा हमला बोला है। एक वायरल वीडियो में रत्ना देबनाथ का दर्द और गुस्सा साफ झलकता है। […]

Read More