मेदांता अस्पताल में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का सम्मान, डॉक्टरों ने दी गर्मी से बचाव की अहम सलाह

Untitled 5 copy 20
  • मेदांता के डॉक्टरों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को किया सम्मानित, दिए सेहत के अनमोल टिप्स
  • व्यापारियों के स्वास्थ्य के लिए लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, डॉक्टरों ने धूप और लू से बचाव के बताए उपाय

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शुक्रवार को उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के दस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित “हेल्थ टॉक” कार्यक्रम में व्यापारियों और क्षेत्रवासियों को गर्मी, धूप, लू, उल्टी-दस्त और डायबिटीज जैसी समस्याओं से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए गए।

ये भी पढ़े

भरवां करेला बनाने का दादी-नानी वाला तरीका, जानिए स्वाद बढ़ाने के खास टिप्स

कार्यक्रम में डॉक्टर आलोक कुमार और डॉ. साक्षी मनचंदा ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी के मौसम में धूप और लू से बचाव बेहद जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि लू लगने, उल्टी-दस्त होने या शरीर में पानी की कमी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि शरीर में पानी की कमी बिल्कुल नहीं होने देनी चाहिए और नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

ये भी पढ़े

मिस्ट्री या साजिश? अमेरिका में पाँच वैज्ञानिक लापता, छह की मौत से मचा हड़कंप!

व्यापारियों ने दोनों डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सरल और उपयोगी तरीके से जवाब दिया। कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना ने डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया और अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर ललित सक्सेना ने मेदांता अस्पताल प्रशासन से जुड़े मनोज कुमार से व्यापारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने का अनुरोध भी किया, ताकि व्यापारी कम लागत में फुल बॉडी चेकअप करा सकें।

ये भी पढ़े

विधायक विनय वर्मा का भागीरथ प्रयास सफल: 20 वर्षों से उपेक्षित सड़क का हुआ भूमि पूजन, क्षेत्र में जश्न का माहौल

रविवार के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत… जानें आज का राशिफल

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित सक्सेना, महिला अध्यक्ष बिनु मिश्रा, संरक्षक सत्येंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू, महामंत्री चंदन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव, संगठन महामंत्री पिंटू कश्यप, संगठन मंत्री मुकेश तिवारी, नगर उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विधि सलाहकार प्रदीप सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, मीडिया सदस्य जय कुमार, अरुण पाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Read More