अमेरिका में डबल ट्रैजेडी: पत्नी की हत्या के बाद पूर्व गवर्नर ने खुद को मारी गोली

Untitled 3 copy 24

अमेरिका में डबल ट्रैजेडी

वाशिंगटन। अमेरिका के वर्जीनिया से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां वैवाहिक विवाद ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं। जस्टिन एडवर्ड फेयरफैक्स, जो राज्य के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर रह चुके हैं, ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक यह घटना वर्जीनिया के उपनगर एनाडेल स्थित उनके घर में हुई। अधिकारियों को सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो 47 वर्षीय जस्टिन फेयरफैक्स और उनकी 49 वर्षीय पत्नी सेरेना फेयरफैक्स के शव बरामद हुए। जांच में सामने आया कि फेयरफैक्स ने पहले बेसमेंट में अपनी पत्नी को गोली मारी, जो पेशे से एक सफल डेंटिस्ट थीं। इसके बाद वे घर की ऊपरी मंजिल पर गए और खुद को भी गोली मार ली। इस पूरी घटना की जानकारी उनके बेटे ने 911 पर कॉल कर पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें

हरिपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा धमाका, आग से मचा हड़कंप

योगी काबीना का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज, ये छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

बताया जा रहा है कि दंपति के बीच लंबे समय से तलाक का मामला चल रहा था। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, दोनों करीब दो साल से अलग रह रहे थे, हालांकि अपने बच्चों के साथ एक ही घर में रह रहे थे। कोर्ट द्वारा घर खाली करने की अंतिम तारीख से कुछ हफ्ते पहले यह घटना हुई। जांच में यह भी सामने आया कि जस्टिन फेयरफैक्स पिछले कुछ समय से गहरे मानसिक तनाव और अकेलेपन से जूझ रहे थे। उनके करीबी लोगों के मुताबिक, तलाक की प्रक्रिया और राजनीतिक करियर में आई गिरावट ने उन्हें काफी प्रभावित किया था। जज ने भी अपने अवलोकन में उनके “अकेलेपन, शराब की आदत और पारिवारिक दूरी” को गंभीर चिंता का कारण बताया था। गौरतलब है कि जस्टिन फेयरफैक्स कभी डेमोक्रेटिक पार्टी के उभरते नेता माने जाते थे और 2017 में लेफ्टिनेंट गवर्नर बने थे। लेकिन 2019 में उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उनका राजनीतिक करियर पटरी से उतर गया। इस घटना ने न केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है, जहां एक पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि दो जिंदगियां खत्म हो गईं और दो मासूम बच्चों का भविष्य अंधेरे में डूब गया।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

One thought on “अमेरिका में डबल ट्रैजेडी: पत्नी की हत्या के बाद पूर्व गवर्नर ने खुद को मारी गोली”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider Politics

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए एक घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में घिर गए हैं। भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने एक गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस मामले का जिक्र गुरुवार […]

Read More
Vrindavan
homeslider Religion

आखिर राधा रानी के चरणों को क्यों रखा जाता है ढककर?

जानिए प्रेम और करुणा से जुड़ी यह भावुक कथा Vrindavan: भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की लीलाओं से जुड़ी अनेक कथाएं भक्तों के बीच प्रचलित हैं। इन कथाओं में प्रेम, समर्पण और करुणा की ऐसी भावनाएं देखने को मिलती हैं, जो भक्तों को भावविभोर कर देती हैं। ऐसी ही एक लोकप्रचलित कथा राधा रानी के […]

Read More
Abu Dhabi
International

जयशंकर का यूएई दौरा: रणनीतिक साझेदारी, बदलती वैश्विक कनेक्टिविटी पर जोर

शाश्वत तिवारी Abu Dhabi: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 14 से 16 अक्टूबर तक संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक घटनाक्रमों और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के मुद्दों पर यूएई के नेतृत्व के साथ चर्चा कर रहे हैं। अबू धाबी पहुंचने पर, यूएई की मंत्री रीम अल हाशमी ने […]

Read More