डंठल में लगी आग ने छप्पर को लिया चपेट में, भूसा-लकड़ी व अनाज जलकर खाक

Untitled 15 copy 3
  • महुली थाना क्षेत्र के अजांव गांव का मामला 

आशुतोष मिश्रा 

संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम अजांव में बुधवार अपराह्न एक बड़ा अग्निकांड होते-होते टल गया। खेत में खड़े डंठल में अज्ञात कारणों से लगी आग तेज हवा के चलते पास स्थित एक छप्पर तक पहुंच गई, जिससे उसमें रखा भूसा, लकड़ी और खाद्यान्न सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फसल कटने के बाद खेत में खड़े डंठल में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और हवा के झोंकों के साथ थोड़ी दूरी पर स्थित मड़ई (छप्पर) को अपनी चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़े

लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग, कई लोगों के हताहत होने की आशंका

छप्पर स्वामी राजेश हरिजन पुत्र मोहित ने बताया कि आग से उनकी कीमती लकड़ी, भूसा और अनाज पूरी तरह जल गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे यह आबादी वाले क्षेत्र तक नहीं पहुंच सकी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही, जिन्होंने आग बुझाने में सहयोग किया।

ये भी पढ़े

ब्रिटेन की शरण प्रणाली पर सवाल: पाकिस्तानी और बांग्लादेशी प्रवासियों पर फर्जी दावों से शरण लेने के आरोप

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

Lucknow Crime News
Crime News

काकोरी: तीन लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड व चार हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : काकोरी क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से तीन लोगों पर उन्हीं के असलहों से फायरिंग लाइसेंसी पिस्टल व मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर की टीम ने बुधवार […]

Spread the love
Read More
Bhiwandi flyover accident
Crime News Maharastra

भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Bhiwandi flyover accident :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने कथित तौर पर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान सामने से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण […]

Spread the love
Read More
Celebratory firing in Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में हर्ष फायरिंग मामले में ‘शर्मा चाय’ संचालक के बेटे को जेल, चौकी इंचार्ज निलंबित

नशे में हर्ष फायरिंग का आरोप, 14 लोगों पर केस दर्ज Celebratory firing in Lucknow : राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित स्पैरो रिजॉर्ट में हुई हर्ष फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बर्थडे पार्टी के दौरान कथित तौर पर नशे में फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने मुख्य […]

Spread the love
Read More