लखनऊ में गांजे के अवैध नेटवर्क का दावा, पॉश इलाकों तक फैला कारोबार, प्रशासन पर उठे सवाल

Untitled 12 copy 5

  लखनऊ में गांजे के अवैध नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  में नशे के अवैध कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक गाजीपुर, गुडंबा, विकास नगर, विभूतिखंड और गोमती नगर जैसे इलाकों में कथित रूप से गांजे की अवैध सप्लाई का नेटवर्क फैला हुआ है। स्थानीय सूत्रों और लोगों के अनुसार शहर के कई हिस्सों में यह अवैध कारोबार बिना किसी डर के चल रहा है। आरोप है कि युवाओं को आसानी से नशे की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे समाज में चिंता बढ़ रही है। हालांकि, इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार सामने आ रही शिकायतों ने प्रशासन की चुनौती बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार के आरोप, नई DCP पूर्वी पर टिकी निगाहें

रणवीर सिंह बनेंगे भगवान शिव! ‘द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर आएगी मेगा फिल्म

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कारोबार दिन-रात सक्रिय रहता है और इससे युवाओं में नशे की लत बढ़ने का खतरा पैदा हो रहा है। इसे लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में नाराजगी भी देखी जा रही है। इस पूरे मामले में कुछ तथाकथित प्रभावशाली लोगों और पत्रकारों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने की कोशिश की जा रही है, जिससे कार्रवाई प्रभावित होती है।

प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

हाल ही में पूर्वी जोन में नई DCP की तैनाती के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि Diksha Sharma के नेतृत्व में इस अवैध नेटवर्क पर क्या सख्त कदम उठाए जाते हैं। फिलहाल यह देखना अहम होगा कि राजधानी में फैल रहे इस कथित नशे के कारोबार पर प्रशासन कब तक और कितनी सख्ती से लगाम लगाता है।

Spread the love

Tapi School Attack
Crime News

गुजरात के स्कूल में छात्रा पर चाकू से हमला, सहेली ने बहाने से बुलाकर किया वार

Tapi School Attack : गुजरात के तापी जिले के वालोड क्षेत्र स्थित एक आश्रम शाला में कक्षा-9 की एक छात्रा पर उसकी सहपाठी द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल 13 वर्षीय छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सर्जरी […]

Spread the love
Read More
Crime News

“प्राइवेट तस्वीरों ने उजाड़ दी तीन जिंदगियां, शादी से तीन दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने दी जान”

 Mysuru Triple Suicide :  कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियों से सजा एक घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की निजी तस्वीरें उसके मंगेतर तक पहुंचा दी गईं, जिसके बाद रिश्ते में […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

सहरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, महिला समेत सात लोग हिरासत में

Guest House Raid : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और छह पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के […]

Spread the love
Read More