महराजगंज स्थित विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन सम्मेलन

मनोज कुमार त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: पंचायत से पार्लियामेंट तक -निर्माण में नारी, नवभारत की तैयारी” विषयक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की माननीय उपाध्यक्ष चारू चौधरी थीं। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई बड़ी संख्या में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी प्रदर्शित किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने गंभीरता और रुचि के साथ देखा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  उपाध्यक्ष  चारू चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं परिवर्तन के युग की सशक्त साक्षी बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आरक्षण का लाभ प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी भागीदारी और सशक्त उपस्थिति सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि नारी शक्ति अब केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे धरातल पर साकार रूप दिया जा रहा है। महिलाओं को अन्याय एवं उत्पीड़न के विरुद्ध सजग और साहसी बनकर खड़ा होना होगा। आज बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 महिलाओं को मंच से प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह उपस्थित महिलाओं के लिए प्रेरणादायक रहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी  बीएन. कन्नौजिया, जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) सुश्री श्रेया मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  तन्मय, क्षेत्राधिकारी पुलिस सदर, महिला थाना प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकगण, महिला कल्याण विभाग के काउंसलर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

homeslider Purvanchal

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुतीक्ष्ण मुनि महाराज बने ठाकुरद्वारा मठ के महंत

महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर का मामला  आशुतोष मिश्रा  संतकबीरनगर जनपद के नाथनगर ब्लॉक अंतर्गत मुखलिसपुर स्थित ठाकुरद्वारा मठ में सोमवार को सनातन परंपरा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार, तिलक और चादर की रस्मों के बीच संत सुतीक्ष्ण मुनि जी महाराज को विधिवत महंत पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए गद्दी […]

Read More
Purvanchal

अधिवक्ता समाज के सम्मान पर कुठाराघात

पुलिसिया अभद्रता के विरुद्ध नौतनवां अधिवक्ता संघ ने खोला मोर्चा उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। नौतनवां तहसील के अधिवक्ता संघ ने सम्पतिहा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी गोपाल कुशवाहा द्वारा अधिवक्ता रामरतन यादव के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और अमानवीय कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की है। संघ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि […]

Read More
Purvanchal

जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई पर पहुंचे: शर्मा

पोषण युक्त भोजन का किया निरीक्षण‌ डीएम ने बच्चों संग बैठकर भोजन का स्वाद भी चखा उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज।  जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई का दौरा कर छात्र एवं छात्राओं की दोपहर के भोजन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ भोजन करते हुए पोषण […]

Read More