- पोषण युक्त भोजन का किया निरीक्षण
- डीएम ने बच्चों संग बैठकर भोजन का स्वाद भी चखा
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई का दौरा कर छात्र एवं छात्राओं की दोपहर के भोजन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बच्चों के साथ भोजन करते हुए पोषण युक्त खाना भी खाया। इस दौरान छात्र एवं छात्राओं से बातचीत करते हुए हालचाल लिया तथा स्वास्थ्य के प्रति शुभकामनाएं प्रकट की।
उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य हेतु कहा कि सप्ताह में एक बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को स्वस्थता का परीक्षण कराया जाय तथा उपयुक्त दवाओं का वितरण कराया जाय। इस अवसर पर छात्र व छात्राओं से नाम पता व शिक्षा की गुणवत्ता की भी जानकारी प्राप्त की गयी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धीरज कुमार, साहित्य शर्मा सहित अन्य अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
