दिल्ली की गलियों से तपकर निकला स्पीड का बादशाह

l70220240320190040
  • बरसों तक टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज की थी जिम्मेदारी
  • रिकी पोंटिंग की अदावत ने दुनिया के नक्शे पर चमकाया

 अंशिका यादव 

दिल्ली की गलियों से निकलकर छह फ़ुट पांच इंच का यह लंबा योद्धा जब गेंद लेकर दौड़ता था, तो बल्लेबाज़ों की धड़कनें सचमुच तेज़ हो जाती थीं। इनकी आउटस्विंग गेंदों का जवाब बहुत दिनों तक बल्लेबाज खोजते रहे। ऊपर से इनकी धारदार बाउंसर अक्सर कई बार बल्लेबाजों को छका दिया करती थी। जब हम तेज गेंदबाजी की बात करते हैं, तो इशांत शर्मा का नाम विशेष रूप से सामने आता है। लंबे कद के कारण उन्हें अतिरिक्त उछाल (bounce) मिलता था, जो बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन जाता था उनकी सटीक लाइन-लेंथ और लंबे स्पेल डालने की क्षमता उन्हें टेस्ट क्रिकेट में एक भरोसेमंद गेंदबाज बनाती है। इशांत की गेंदबाजी में निरंतरता और धैर्य का अनूठा मेल देखने को मिलता है।

ये भी पढ़े

चुनाव के पहले सरकार के सामने बड़ी आफत, नोएडा से भड़की श्रमिक आंदोलन की चिंगारी

इशांत शर्मा ने साल 2007 में भारत के लिए पदार्पण किया और डेढ़ दशक तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी की रीढ़ बने रहे। वर्ष 2008 में पर्थ टेस्ट में रिकी पोंटिंग को दी गई उनकी लगातार चुनौती आज भी क्रिकेट प्रेमियों के ज़ेहन में ताज़ा है। उन्होंने विदेशों में भारत की जीत की मजबूत नींव रखी, खासकर इंगलैंड और ऑस्ट्रेलिया में, जहां उनकी गेंदबाज़ी ने भारतीय टीम को नई पहचान दिलाई।

ये भी पढ़े

नोइना का खेल खत्म! तुलसी ने खोली साजिश की परतें, मिहिर को बचाया बड़े धोखे से

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

साल 2014 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड  पर 7/74 की घातक गेंदबाज़ी ,जिसने भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई  तो वहीं  इशांत  ने 100+ टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के चुनिंदा तेज़ गेंदबाज़ों में अपनी खास जगह बनाई। इसके बाद  2021 में  न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेलकर एक यादगार सफर को विराम दिया IPL में दिल्ली कैपिटल्स और  गुजरात टाइटन्स के लिए अपने अनुभव और तेज़ खेल के दम पर आज भी मैदान में सक्रिय नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े

 

पश्चिम एशिया संकटः नागरिकों की सुरक्षा-निकासी में केंद्रीय भूमिका निभा रहे भारतीय मिशन

समान विचारधारा के लोगों को अपने साथ जोड़ेगी कांग्रेस: संदीप दीक्षित

म्यांमार में मिला रहस्यमयी सांप, बदलते रंग-रूप से वैज्ञानिक भी हैरान

अब तक के आँकड़ों पर नजर डालें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 105 मैच खेलते हुए 311 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका औसत 32.40 रहा है और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/74 रहा है। वहीं वनडे (ODI) में 80 मैचों में 115 विकेट अपने नाम किए हैं, जहां उनका औसत 30.98 और सर्वश्रेष्ठ 4/38 रहा। T20 इंटरनेशनल में उन्होंने 14 मैचों में  आठ  विकेट लिए हैं। इसके अलावा IPL में भी उन्होंने 100 से ज्यादा मैच खेलते हुए 80 से अधिक विकेट झटके हैं। खास बात यह है कि टेस्ट क्रिकेट में वह 11 बार एक पारी में पांच  विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।

 

Spread the love

Vaibhav Suryavanshi
Sports Uttar Pradesh

वैभव सूर्यवंशी नहीं बन पाए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, फिर भी नहीं बने सबसे युवा ‘प्लेयर Vaibhav Suryavanshi T20I Record: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर कमाल कर दिया। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में वैभव ने दो शानदार अर्धशतक जड़े। तीसरे मैच में 81 रन की शानदार पारी के लिए 15 साल के वैभव को प्लेयर ऑफ द […]

Spread the love
Read More
Commonwealth Games 2026
Sports

पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों की नजर मेडल पर, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में बड़ा मौका

ग्लासगो में भारतीय एथलीट्स दिखाएंगे दम, कई स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद Commonwealth Games 2026:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार अभियान जारी है। ग्लासगो में खेले जा रहे इस बड़े खेल आयोजन के पांचवें दिन यानी 27 जुलाई को भारत के कई एथलीट मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे। सोमवार का दिन […]

Spread the love
Read More
Sports

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 15 की उम्र में ठोके 81 रन; जिम्बाब्वे को मिला 193 रन का लक्ष्य

IND vs ZIM : भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे तीसरे 20 मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम के सामने 193 रन का लक्ष्य रखा है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच  विकेट खोकर 192 […]

Spread the love
Read More