टेंडर नियमों को रखा दरकिनार और विभाग ने अपनी पसंदीदा कम्पनी को दे डाला कार्य

Untitled 2 copy 15
आशीष द्विवेदी

टेंडर: लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर की टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता रोहितकांत द्वारा जारी एक प्रेस वक्तव्य में आरोप लगाया गया है कि टेंडर प्रक्रिया


  • कई गड़बड़झालों की रिपोर्ट बनाकर जनता से समक्ष लेकर आए कुछ युवा अधिवक्ता
  • हुसैनाबाद टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर टेंडर पर विवाद, नियमों में बदलाव पर उठे सवाल

लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर की टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता रोहितकांत द्वारा जारी एक प्रेस वक्तव्य में आरोप लगाया गया है कि टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और नियमों में बदलाव कर किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है। जारी प्रेस नोट के अनुसार पिछले तीन महीनों के भीतर टेंडर की शर्तों में कई अहम बदलाव किए गए। आरोप है कि वार्षिक किराया 20 लाख रुपये से घटाकर चार लाख रुपये कर दिया गया, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो सकता है। वहीं पात्रता शर्तों में भी बदलाव करते हुए न्यूनतम टर्नओवर को चार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दिया गया, जिससे स्थानीय प्रतिभागियों के बाहर होने की आशंका जताई गई है।

फैशन टीवी यानी महाघोटालाः 500 करोड़ के हेरफेर में 200 से ज्यादा कारोबारी बर्बाद

इसके अलावा, नई शर्तों के तहत बिजली बिल का भार भी सरकारी प्राधिकरण पर डालने की बात कही गई है, जिसे जनधन के अनुचित उपयोग के रूप में देखा जा रहा है।

टेंडर की अवधि को 5 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष करना और सरकारी विभागों के साथ कार्य-अनुभव की अनिवार्यता खत्म करना भी सवालों के घेरे में है।

वक्तव्य में यह भी कहा गया है कि इस तरह के बदलाव न केवल पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा के सिद्धांतों के खिलाफ हैं, बल्कि यह संविधान के समानता के अधिकार की भावना का भी उल्लंघन करते हैं। अधिवक्ता ने इसे “विरासत, विधि और विश्वास” से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान वार्ता: इस्लामाबाद बना विश्व कूटनीति का केंद्र

READ MORE

ट्विशा शर्मा मर्डर केस में बड़ा अपडेट, पति और सास की बढ़ी CBI रिमांड

Maatrubhumi देखकर भावुक हुए सुभाष घई, Salman Khan की फिल्म की जमकर तारीफ

 

मामले को लेकर चार प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें टेंडर प्रक्रिया पर तत्काल रोक, उच्चस्तरीय जांच, संशोधित शर्तों की समीक्षा और नियमों के अनुरूप नई निविदा प्रक्रिया शामिल है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को लेकर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की जाएगी।

प्रेस नोट में वकीलों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ईमानदारी एवं पारदर्शिता का ब्रांड अम्बेसडर बताते हुए मांग की है कि इस गड़बड़झाले में शामिल अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि टेंडर स्वीकृति वाली फाइलों की गम्भीरता और पारदर्शिता से जांच करा दी जाए तो दूध का दूध पानी का पानी सामने आ जाएगा।

साथ ही उन्होंने मांग की है कि इस टेंडर प्रक्रिया को तत्काल रूप से निरस्त की जाए और उच्च स्तरीय समिति से इसकी जांच कराई जाए और दोबारा इसमें टेंडर प्रकाशित किया जाए।

Spread the love

UPI MDR
Business

UPI से पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर, MDR नियम की तारीख टली

UPI MDR: UPI से भुगतान करने वालों और कारोबारियों के लिए MDR से जुड़ा नया नियम चर्चा में है। दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला दिवाली के बाद तक टाल दिया गया है। पहले इसे 15 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाने की बात […]

Spread the love
Read More
Pilibhit
Crime News Uttar Pradesh

पीलीभीत में सिलेंडर की आग ने छीनी मासूम की जिंदगी, दंपती समेत चार झुलसे

Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में मंगलवार को घर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि दंपती और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके […]

Spread the love
Read More
Pakistan
Crime News homeslider International pakistani

पाकिस्तान के पंजाब में रेल दुर्घटना, पाँच यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस मुल्तान के पास पटरी से उतर गई। हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव […]

Spread the love
Read More