हिरासत में महिला से ASI की घिनौनी डिमांड, ‘बेटी भेजो, 10 हजार दूंगा’

  • अकोला में पुलिस की शर्मनाक हरकत, महिला से बेटी को भेजने का प्रस्ताव

महाराष्ट्र। पुलिस को आमतौर पर शोषितों और पीड़ितों का रक्षक माना जाता है, लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जो पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर देते हैं। महाराष्ट्र के अकोला जिले से ऐसा ही एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पर हिरासत में बंद महिला से आपत्तिजनक और घिनौनी डिमांड करने का आरोप लगा है। आरोप है कि ASI राजेश जाधव ने पूछताछ के दौरान महिला से कहा कि तुम बहुत सुंदर हो, तुम्हारी बेटी भी सुंदर होगी, उसे मेरे पास भेज दो, मैं तुम्हें 10 हजार रुपये दूंगा। इस टिप्पणी से आहत महिला ने तुरंत थाने में मौजूद महिला पुलिस अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? पीजी में मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने आरोपी ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शिकायत सामने आते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। जांच का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल जुमले के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश जारी है। उन्होंने साफ कहा कि आरोप बेहद गंभीर हैं और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दर्दनाक हादसा, छह लोगों की मौके पर मौत

पहले भी लग चुके हैं आरोप

इस घटना पर पूर्व महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. आशा मिर्गे ने भी चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ पहले भी महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार और पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। डॉ. मिर्गे ने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि जिन लोगों पर महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है, वही इस तरह के कृत्य में शामिल हो रहे हैं। ऐसे मामलों में सख्त और समयबद्ध कार्रवाई जरूरी है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, ताकि पुलिस व्यवस्था में जनता का विश्वास बना रहे।

Crime News

नेपाल तस्करी पर बड़ा प्रहार: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

एक अन्य आरोपी की तलाश जारी उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुरन्दरपुर पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने रानीपुर चौराहे के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के पास से 5700 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। बरामद […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

मथुरा में नाव हादसा: लुधियाना के श्रद्धालु बने शिकार, कई लापता

यमुना में मौत का मंजर: स्टीमर पलटने से चीख-पुकार, रेस्क्यू जारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर पलट गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसा […]

Read More
Crime News

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? पीजी में मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

बेड के बक्से में छुपाई लाश: मंगोलपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात दिल्ली में सनसनी: बॉयफ्रेंड से मिलने गई महिला की हत्या, बेड बॉक्स में मिला शव  नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक 35 वर्षीय शादीशुदा […]

Read More