अगर आप ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैन हैं । तो आने वाले एपिसोड्स आपके लिए काफी शॉकिंग साबित होने वाले हैं। शो में जल्द ही ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जो कहानी को पूरी तरह बदल देगा। अभिरा, जो काफी समय से एक बड़े सच को उजागर करने की कोशिश कर रही है, अब खुद एक खतरनाक साजिश का शिकार बन जाती है।कहानी में दिखाया जाएगा कि अभिरा मेहर का सच सबके सामने लाने के लिए पूरी तैयारी कर चुकी है।
ये भी पढ़ें
भीम वकानी का निधन: एक कलाकार, एक पिता और एक मार्गदर्शक की विरासत
वह किसी भी कीमत पर अरमान की जिंदगी को बर्बाद होने से बचाना चाहती है। लेकिन जैसे ही वह मेहर के खिलाफ सबूत जुटाने में सफल होती है, कहानी में एक खतरनाक मोड़ आ जाता है।मेहर, जो अब तक शांत और चालाक नजर आ रही थी । अचानक अपना असली रूप दिखाती है। वह अभिरा पर जानलेवा हमला कर देती है। एक पल में सब कुछ बदल जाता है, जब मेहर अभिरा के सिर पर जोरदार वार करती है और उसके पास मौजूद सभी सबूत मिटा देती है।इस सीन को देखकर अरमान के होश उड़ जाते हैं।
ये भी पढ़ें
गर्मी में क्यों उड़ जाती है परफ्यूम की खुशबू? जानिए लंबे समय तक महक बनाए रखने के आसान उपाय
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
उसे समझ नहीं आता कि वह किस पर भरोसा करे। वहीं दूसरी तरफ वाणी और मायरा के बीच भी तनाव बढ़ जाता है। जिससे परिवार का माहौल और ज्यादा खराब हो जाता है।अभिरा बेहोश हालत में मिलती है और उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। अब सवाल यह है ।कि क्या वह बच पाएगी? और अगर बच भी गई तो क्या वह मेहर की सच्चाई फिर से साबित कर पाएगी?
