इजराइल-पाकिस्तान के बीच बयानबाजी तेज: ख्वाजा आसिफ के बयान पर इजराइल का कड़ा पलटवार

Untitled 3 copy 12

इजराइल-पाकिस्तान के बीच बयानबाजी तेज:

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच संभावित युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की चर्चा के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। इजराइल ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री द्वारा इजराइल के खिलाफ “विनाश का आह्वान” करना बेहद आपत्तिजनक है और इस तरह का बयान किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकता, खासकर उस देश से जो खुद को शांति वार्ता में निष्पक्ष मध्यस्थ बताता है।

ख्वाजा आसिफ के बयान से बढ़ा विवाद

दरअसल, ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर इजराइल को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने इजराइल को मानवता के लिए “अभिशाप” बताते हुए गंभीर आरोप लगाए और कहा कि गाजा, ईरान और लेबनान में निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, जबकि लेबनान में हिंसा जारी है। उनके इस बयान को इजराइल ने बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ करार दिया है।

ये भी पढ़ें

बारिश का दौर खत्म, अब बढ़ेगा पारा: IMD ने बताया कितने दिन की राहत बाकी

शांति मध्यस्थता पर उठे सवाल

पाकिस्तान इन दिनों ईरान और अमेरिका के बीच अस्थायी युद्धविराम कराने की कोशिशों में जुटा है और 11 अप्रैल को संभावित शांति वार्ता की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। लेकिन ख्वाजा आसिफ के बयान के बाद इजराइल ने पाकिस्तान की “निष्पक्ष मध्यस्थ” की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इजराइली विदेश मंत्री ने भी जताई नाराजगी

इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शांति मध्यस्थता का दावा करने वाली सरकार की ओर से इस तरह के बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और यह यहूदी-विरोधी भावना को बढ़ावा देता है।

Horoscope
Astrology homeslider

आज किसी को मिलेगी सफलता तो किसी की बढ़ेगी चिंता

Horoscope  ग्रहों का बदलता प्रभाव, किसी के लिए सफलता तो किसी के लिए चिंता मेष : सामाजिक लोगों से व्यवहार से नाराज रहेंगे। किसी की बातों से मन दुखी होगा। व्यवसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहेंगे। वृषभ : निजी जीवन में किये प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा। […]

Read More
Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

गीडा में 17,650 करोड़ का निवेश, सपा के बूचड़खाना प्रस्ताव पर योगी का निशाना

सैफई महोत्सव नहीं, अब 403 सीटों पर विकास: योगी पूर्वी यूपी से मच्छर-माफिया का सफाया: योगी मदुरै में दीपक जलाने से रोका गया: योगी यूपी में सब चंगा, यूरोप में दंगे: योगी यूपी में बन रहीं AK-203 और ब्रह्मोस मिसाइलें: योगी 25 एकड़ में बनेगा सरदार पटेल स्किलिंग जोन ट्रेनिंग के साथ युवाओं को मिलेगी […]

Read More
Pakistan News
International

पाकिस्तान ने हिंदू संत के सम्मान में जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Pakistan News: पाकिस्तान ने एक हिंदू महिला संत की 200वीं जयंती के अवसर पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया है। माता साहिब हसी देवी के सम्मान में जारी इस सिक्के पर एक तरफ पाकिस्तान का राष्ट्रीय चिह्न चांद-सितारा और दूसरी तरफ सिंध के प्रसिद्ध शदानी दरबार की तस्वीर अंकित है। पाकिस्तान सरकार के […]

Read More