US Economy: युद्ध और महंगाई की दोहरी मार, क्या सुपरपावर पर मंडरा रहा है मंदी का खतरा?

Untitled 5 copy 4

US Economy

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मानी जाने वाली संयुक्त राज्य अमेरिका इस समय गंभीर आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है। एक तरफ युद्ध का बढ़ता खर्च है, तो दूसरी ओर आसमान छूती तेल की कीमतों ने अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव बना दिया है। जानकारों का मानना है कि अगर ईरान के साथ संघर्ष लंबा खिंचता है, तो अमेरिका गहरी मंदी की चपेट में आ सकता है।

ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

युद्ध से पहले अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें 3 डॉलर प्रति गैलन से नीचे थीं, लेकिन अब यह 4 डॉलर के पार पहुंच चुकी हैं। वहीं डीजल की कीमतों में करीब 47% का उछाल आया है और यह 5.50 डॉलर प्रति गैलन से ऊपर निकल गया है। इससे ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब और बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना संकट का केंद्र

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रभावित होने से वैश्विक सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ा है। इसका असर कई सेक्टर्स में साफ दिख रहा है,

ये भी पढ़ें

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट का साहसिक रेस्क्यू, गोलीबारी के बीच ऑपरेशन सफल

बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव तय? यूपी में नई टीम को लेकर मंथन तेज

खेती: यूरिया और खाद की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, किसानों पर हजारों डॉलर का अतिरिक्त बोझ

टेक्नोलॉजी: हाई-एंड चिप्स के लिए जरूरी हीलियम की सप्लाई प्रभावित, जिसमें कतर की बड़ी भूमिका है

मेडिकल: MRI जैसी मशीनों के संचालन में दिक्कतें, हीलियम की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

मंदी की आहट और स्टैगफ्लेशन का खतरा

KPMG की चीफ इकोनॉमिस्ट डायने स्वोंक ने चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज क्षेत्र में संकट 4-6 हफ्ते तक जारी रहता है, तो अमेरिका में मंदी लगभग तय है। 2026 के लिए ग्रोथ अनुमान 2.6% से घटाकर 1% कर दिया गया है। अर्थशास्त्रियों को डर है कि स्थिति 1970 के दशक जैसी ‘स्टैगफ्लेशन’ में बदल सकती है, जहां महंगाई चरम पर होती है और आर्थिक विकास ठहर जाता है।

युद्ध खत्म होने पर भी नहीं मिलेगी तुरंत राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही जल्द सैन्य सफलता का दावा कर रहे हों, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि हालात इतनी जल्दी सामान्य नहीं होंगे। तेल उत्पादन दोबारा शुरू करने और युद्ध से क्षतिग्रस्त ढांचे को ठीक करने में महीनों से लेकर सालों तक का समय लग सकता है।

Spread the love

Assembly Elections
Analysis homeslider Punjab

पंजाब के बड़े राजनैतिक दलों में अस्थिरता का दौर

Assembly Elections पंजाब विधान सभा चुनाव की आहट ने प्रदेश का सियासी पारा काफी बढ़ा दिया है।एक तरफ सभी दल चुनाव की तैयारियों में लगे हैं तो दूसरी तरफ कुछ माह पूर्व  आम आदमी पार्टी में टूट के बाद अब पंजाब कांग्रेस के नये अध्यक्ष के नाम की घोषणा के बाद जिस तरह से पार्टी  […]

Spread the love
Read More
Monsoon
homeslider National Weather

मॉनसून का बड़ा अटैक! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Monsoon देशभर में मॉनसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर उत्तर, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत 20 राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, महाराष्ट्र […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 07 05 at 7.46.38 AM
homeslider International

नेपाल बॉर्डर पर करोड़ों की मेथाक्वॉलोन ड्रग्स बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज! भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2.5 किलोग्राम मेथाक्वॉलोन (Methaqualone) ड्रग्स बरामद की है। संयुक्त अभियान के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई को भारत-नेपाल […]

Spread the love
Read More