ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट का साहसिक रेस्क्यू, गोलीबारी के बीच ऑपरेशन सफल

Untitled 4 copy 6

ईरान में सैन्य कार्रवाई के दौरान गिराए गए अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमान के दूसरे पायलट को भी अमेरिकी सेना ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। यह ऑपरेशन बेहद खतरनाक हालात में अंजाम दिया गया, जहां चारों ओर भीषण गोलीबारी जारी थी। जानकारी के मुताबिक, ईरान द्वारा F-15E विमान को निशाना बनाए जाने के बाद दोनों पायलट समय रहते इजेक्ट करने में सफल रहे थे। एक पायलट को तुरंत अमेरिकी सेना ने सुरक्षित निकाल लिया था, जबकि दूसरा पायलट ईरान की सीमा के भीतर फंस गया था। उसकी तलाश के लिए अमेरिकी सेना ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

ये भी पढ़ें

ईरान के साथ हूती विद्रोहियों का संयुक्त वार, इजरायल पर ड्रोन और क्लस्टर मिसाइलों से बड़ा हमला

इस बीच, ईरान की सेना भी लापता पायलट की खोज में जुटी हुई थी और उसे पकड़ने के लिए इनाम तक घोषित किया गया था। ऐसे में यह रेस्क्यू मिशन और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सटीक लोकेशन मिलने के बाद अमेरिकी सेना ने ग्राउंड ऑपरेशन लॉन्च किया और भारी गोलीबारी के बीच दूसरे पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान दुश्मन सेना के साथ मुठभेड़ भी हुई, लेकिन अमेरिकी सेना अपने मिशन में सफल रही। इस पूरे ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर पोस्ट साझा की। उन्होंने इसे अमेरिकी सैन्य इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक बताया।

ये भी पढ़ें

जनसंख्या परिवर्तन का टाइम बम, आजादी से अब तक का सच

ऑनलाइन स्कैम से बचना है तो पहचानें असली और नकली वेबसाइट का फर्क

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, उर्दू अदब की दुनिया में छाई मायूसी

ट्रंप ने कहा कि पायलट ईरान के खतरनाक पहाड़ी इलाके में दुश्मन के बीच फंसा हुआ था और लगातार खतरे में था। बावजूद इसके, अमेरिकी सेना ने 24 घंटे उसकी लोकेशन पर नजर रखते हुए सटीक रणनीति बनाई और उसे सुरक्षित निकाल लिया।

उन्होंने बताया कि इस मिशन के लिए दर्जनों अत्याधुनिक हथियारों से लैस विमान भेजे गए थे। पायलट को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत स्थिर है और जल्द ही पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि दोनों पायलटों को दुश्मन के इलाके से अलग-अलग अभियानों में सुरक्षित निकालना सैन्य इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है। खास बात यह रही कि इस पूरे ऑपरेशन में कोई भी अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ। अंत में उन्होंने कहा, “हम कभी भी अपने किसी सैनिक को पीछे नहीं छोड़ते,” और इस सफल मिशन को अमेरिकी सेना की ताकत, रणनीतिक क्षमता और हवाई वर्चस्व का प्रतीक बताया।

Spread the love

One thought on “ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट का साहसिक रेस्क्यू, गोलीबारी के बीच ऑपरेशन सफल”

Comments are closed.

Sant Kabir Nagar Jail
homeslider Purvanchal

संतकबीरनगर जेल में अवैध वसूली के लगे गंभीर आरोप

Sant Kabir Nagar Jail एक माह बाद बंदी की बैरक बदलने के नाम पर वसूले जा रहे 4600 रुपए सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से हुआ वसूली का खुलासा संत कबीरनगर जेल में अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में जेल से कुछ दिन […]

Spread the love
Read More
Gang rape in Pakistan
homeslider International

इशाक डार के पोते की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में सियासी तूफान

Gang rape in Pakistan पाकिस्तान के डिप्टी PM इशाक डार के पोते पर गैंगरेप का आरोप पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार राजनीतिक विवादों में घिर गए हैं। लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित गैंगरेप के मामले में उनके पोते मुहम्मद रजा डार को मुख्य संदिग्ध के रूप में गिरफ्तार किए […]

Spread the love
Read More
RRB
homeslider Science & Tech

रेलवे में बंपर भर्ती, टेक्नीशियन के 6,557 पदों के लिए आवेदन शुरू

RRB रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6,557 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक […]

Spread the love
Read More