वैभव सूर्यवंशी का संस्कार और तूफानी बल्लेबाजी, आशीष नेहरा संग वीडियो ने जीता दिल

befunky collage 2026 04 04t083227 1775271759 1

IPL  2026 में उभरते सितारे  वैभव सूर्यवंशी लगातार अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित कर रहे हैं। मैदान पर उनके बल्ले का जादू तो दिख ही रहा है, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने उनके संस्कार और विनम्रता की भी झलक दिखा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वैभव, आशीष नेहरा के पैर छूते नजर आ रहे हैं। यह घटना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियममें प्रैक्टिस सेशन के दौरान हुई, जहां राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले से पहले दोनों टीमें तैयारी कर रही थीं।

ये भी पढ़ें

ट्रंप को ईरान से झटका? पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से इनकार

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जैसे ही वैभव और नेहरा आमने-सामने आए, युवा बल्लेबाज ने बिना किसी झिझक के उनके पैर छुए। इसके बाद नेहरा ने तुरंत उन्हें उठाकर गले लगाया और शाबाशी दी। यह पल इतना खास था कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने इसे खूब सराहा। अगर वैभव के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने इस सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है।  राजस्थान रॉयल्सके लिए खेलते हुए उन्होंने पहले ही मैच में    चेन्नई सुपर किंग्सके खिलाफ मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उनकी यह पारी आईपीएल के सबसे तेज अर्धशतकों में से एक बन गई।

 

वैभव की खासियत सिर्फ उनकी आक्रामक बल्लेबाजी नहीं है, बल्कि उनका निरंतर प्रदर्शन भी है। पिछले सीजन में उन्होंने गुजरात टाइटन्स  के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था। उनका क्रिकेट सफर भी काफी प्रेरणादायक रहा है। अंडर-19 स्तर पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। अब सभी की नजर उनके अगले मुकाबले पर है, जहां वह फिर से गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।

IND vs AUS
Sports

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है बड़ा मौका

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मुकाबलों का रोमांच हमेशा से फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। एक बार फिर दोनों देशों के बीच बड़ी सीरीज की तैयारी शुरू हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने भारत ए, ऑस्ट्रेलिया ए और अंडर-19 टीमों के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान […]

Read More
ICC T20 Rankings
Sports

ICC T20 Rankings में बड़ा अपडेट: अभिषेक शर्मा नंबर 1 पर कायम, ईशान किशन से कड़ी टक्कर

ICC T20 Rankings : ICC  ने एक बार फिर से अपनी ताज़ा टी20 बल्लेबाज़ी रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें भारतीय युवा बल्लेबाज़ों का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। इस बार भी भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने अपनी नंबर 1 की पोजीशन को बरकरार रखा है। उनकी शानदार फॉर्म और लगातार रन […]

Read More
IPL 2026 Playoffs Venue Final
Sports

IPL 2026 Playoffs Venue Final : अहमदाबाद में फाइनल, धर्मशाला और चंडीगढ़ में प्लेऑफ मुकाबले तय

IPL 2026 Playoffs Venue Final : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। अभी तक लीग स्टेज के मुकाबले जारी हैं, लेकिन प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) […]

Read More